शादी समारोह से लौट रहे वृद्ध को ट्रक ने रौंदा, शरीर के हो गये दो टुकड़े

प्रतिनिधि, गुमला घाघरा थाना क्षेत्र के लहसडाड़ गांव के समीप बॉक्साइड ट्रक ने बिशुनपुर थाना के कटिया गांव निवासी बलदयाल भगत (55 वर्ष) को कुचल दिया. जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. टीवीएस पर बैठे बलदयाल पर ही ट्रक चढ़ गया. जिससे उसके दो टुकड़े हो गये. पुलिस ने शव को बरामद […]
प्रतिनिधि, गुमला
घाघरा थाना क्षेत्र के लहसडाड़ गांव के समीप बॉक्साइड ट्रक ने बिशुनपुर थाना के कटिया गांव निवासी बलदयाल भगत (55 वर्ष) को कुचल दिया. जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. टीवीएस पर बैठे बलदयाल पर ही ट्रक चढ़ गया. जिससे उसके दो टुकड़े हो गये. पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है.
मृतक के बेटे गुलचंद भगत जो कि गुमला में एक अधिवक्ता के यहां स्टेनो का काम करते हैं. उसने अपने पिता की पहचान की. जानकारी के अनुसार बलदयाल अपनी शाली के बेटे के शादी समारोह में भाग लेने लहसडाड़ गांव आये हुए थे.
बुधवार की शाम को वह शादी समारोह में भाग लेने के बाद अपने टीवीएस मोटरसाइकिल पर बैठकर वापस कटिया गांव जा रहे थे. तभी बिशुनपुर से घाघरा की ओर आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बलदयाल को कुचल दिया. घटना की सूचना पर थाना प्रभारी सुदामा चौधरी पहुंचे और शव को ट्रक के नीचे से निकाला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




