गुमला : बाजार से लौट रहे किसान की गला रेतकर हत्या

Published at :21 Apr 2017 8:47 AM (IST)
विज्ञापन
गुमला : बाजार से लौट रहे किसान की गला रेतकर हत्या

गुमला :गुमला सदर थाना के चुगलू गांव निवासी कृषक 55 वर्षीय चतुर उरांव की गला रेतकर हत्या कर दी गयी. चतुर उरांव का शव उनके घर से तीन किमी दूर स्थित मुरुमसोकरा बस्ती के समीप फेंका हुआ मिला है. वे बाजार से घर लौट रहे थे, तभी हत्या हुई है. घटना गुरुवार की देर रात […]

विज्ञापन

गुमला :गुमला सदर थाना के चुगलू गांव निवासी कृषक 55 वर्षीय चतुर उरांव की गला रेतकर हत्या कर दी गयी. चतुर उरांव का शव उनके घर से तीन किमी दूर स्थित मुरुमसोकरा बस्ती के समीप फेंका हुआ मिला है. वे बाजार से घर लौट रहे थे, तभी हत्या हुई है. घटना गुरुवार की देर रात की बतायी जा रही है. चतुर के गला को किसी तेज धारधार हथियार से काटा गया है.

शव के समीप उसका साइकिल व बाजार से खरीदा गया सामान फेंका हुआ था. परिवार के लोगों ने बताया कि गुरुवार को चतुर घर से किसी काम के लिए निकला था. इसके बाद रात को घर नहीं लौटा. सुबह को उसका शव मिला. घटना की सूचना पर डीएसपी इंद्रमणि चौधरी गांव पहुंचे. पूछताछ के बाद शव को बरामद की. डीएसपी ने कहा कि पूछताछ की जा रही है. हत्या के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola