तालाब में डूबने से किसान की मौत

Updated:
विज्ञापन
तालाब में डूबने से किसान की मौत

तालाब में डूबने से किसान की मौत

विज्ञापन

सिसई. पुसो थाना के खर्रा गांव निवासी अनु मुंडा (58) की तालाब में डूबने से मौत हो गयी. स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर रविवार को तालाब से पुसो पुलिस उसका शव बरामद किया है. मृतक नशे में धुत होकर शनिवार को पशु चराने गया था. दोपहर को वह पशु धोने और नहाने के उद्देश्य से तालाब में घुसा. किंतु नशे की हालत में होने की वजह से वह तालाब में डूब गया. जिस समय घटना घटी, आसपास कोई आदमी नहीं था. शनिवार की शाम सभी पशु घर लौट गये. परंतु मृतक के घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे. रविवार को एक किसान अपना खेत पटवन करने तालाब गया, तो उसे शव दिखायी दिया. जिससे ग्रामीणों को अनु मुंडा की डूबकर मृत्यु होने की जानकारी मिली. सूचना पर पुलिस शव को तालाब से निकालकर शव को जब्त कर लिया है. सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव को सौंप दिया जायेगा.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola