बिना पूर्व सूचना पानी सप्लाई किया बंद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Apr 2017 7:34 AM (IST)
विज्ञापन

पानी के लिए भटक रहे लोग दुर्जय पासवान गुमला : गुमला शहर के कई मुहल्लों में 10 दिनों से पानी सप्लाई ठप है. इससे लोग परेशान हैं और दो बाल्टी पानी के लिए द्वार-द्वार भटक रहे हैं. पानी की यह समस्या नगर परिषद व पीएचइडी द्वारा अचानक उठाये गये कदम से हुई है. विभाग ने […]
विज्ञापन
पानी के लिए भटक रहे लोग
दुर्जय पासवान
गुमला : गुमला शहर के कई मुहल्लों में 10 दिनों से पानी सप्लाई ठप है. इससे लोग परेशान हैं और दो बाल्टी पानी के लिए द्वार-द्वार भटक रहे हैं. पानी की यह समस्या नगर परिषद व पीएचइडी द्वारा अचानक उठाये गये कदम से हुई है. विभाग ने पूर्व सूचना दिये बिना पुरानी पाइप लाइन से पानी सप्लाई बंद कर दिया है.
इसमें नगर परिषद व पीएचइडी का अपना अपना तर्क है. नगर परिषद के अनुसार, करीब एक करोड़ वाटर टैक्स बकाया होने के कारण पानी सप्लाई बंद किया गया है. वहीं पीएचइडी के अनुसार, 1986 में बिछा पाइप कई स्थानों पर सड़ गया है, जिससे दूषित पानी सप्लाई होने के कारण पुराने पाइप से पानी आपूर्ति बंद कर दी गयी है. ऐसे देखा जाये, तो इन दोनों विभाग में कोई तालमेल नहीं है.
इस कारण गुमला की जनता को इस गरमी में जल संकट से जूझना पड़ रहा है. सबसे बड़ी बात की गुमला शहर में जल संकट गहरा गया है, लेकिन स्थानीय सांसद व विधायक चुप बैठे हुए हैं. यहां तक कि हाकिम साहब भी कुछ नहीं कर रहे हैं. जबकि सरकार का आदेश है कि कहीं भी पानी संकट होने नहीं देना है. ऐसे नगर परिषद के इओ रामाशंकर राम की सुने, तो उनका कहना है कि जहां पानी की दिक्कत है, वहां टैंकर से पानी की सप्लाई कर रहे हैं.
अंदर की बात, दोनों विभाग लड़ रहे हैं
पेयजल विभाग ने नगर परिषद से पानी की आपूर्ति अपने जिम्मे में लेकर शहरी क्षेत्र में पानी सप्लाई करने के लिए कहा है, लेकिन नगर परिषद ने पानी सप्लाई करने से इनकार कर दिया है. इससे पानी सप्लाई को लेकर मामला गरमा गया है. इसका खमियाजा गुमला शहर की जनता को भुगतना पड़ रही है.
पेयजल विभाग ने नगर विकास विभाग झारखंड सरकार के प्रधान सचिव को पत्र लिख कर कहा है कि नगर परिषद पानी सप्लाई की जिम्मेवारी लेने से इनकार कर रही है. इससे विकट समस्या उत्पन्न हो सकती है. पेयजल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, वर्ष 2012 में ही निर्देश जारी हुआ था कि शहरी क्षेत्र में पानी सप्लाई नगर निगम के माध्यम से होगा. पर, गुमला में नगर परिषद पानी सप्लाई की जिम्मेवारी लेने को तैयार नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




