लड़की का चेहरा काटने के बाद जलाया, हत्या कर शव को नदी में गाड़ा

पुलिस ने शव बरामद किया. शव की पहचान नहीं हुई है. प्रतिनिधि, गुमला गुमला जिला के पालकोट प्रखंड में अपराधियों ने एक लड़की की तेज धारधार हथियार से काटकर हत्या कर दी. उसके बाद उसका पूरा चेहरा आग से जला दिया है. जिससे लड़की की पहचान न हो सके. अपराधियों ने शव को छिपाने के […]
पुलिस ने शव बरामद किया. शव की पहचान नहीं हुई है.
प्रतिनिधि, गुमला
गुमला जिला के पालकोट प्रखंड में अपराधियों ने एक लड़की की तेज धारधार हथियार से काटकर हत्या कर दी. उसके बाद उसका पूरा चेहरा आग से जला दिया है. जिससे लड़की की पहचान न हो सके. अपराधियों ने शव को छिपाने के मकसद से पालकोट के बंगरू नदी स्थित डुबालो घाट में शव को गाड़ दिया. ग्रामीणों की सूचना पर रविवार की सुबह को पुलिस ने नदी शव बरामद की है.
लड़की की उम्र 15 से 16 साल है. उसकी पहचान नहीं हुई है. पुलिस ने शव बरामद कर गुमला सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखा है. लड़की के चेहरा बुरी तरह जला हुआ है. तेज धारधार हथियार से चेहरे को काटा गया है.
संभावत: अपराधियों ने शव की पहचान छिपाने के लिए चेहरे को काटने के बाद जला दिया है. ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को कुछ अनजान लोग नदी के किनारे घूम रहे थे. उसके बाद शनिवार को भी मोटर साइकिल से कुछ लोग आये थे. लोगों को शक है कि दो दिन से नदी के किनारे घूम रहे लोग ही लड़की की हत्या कर शव को नदी में गाड़ दिया होगा.
रविवार की सुबह को जब लोग नदी के समीप पहुंचे तो देखा किसी का पैर दिख रहा है. इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. इधर, पुलिस को नदी में शव होने की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी जेके सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को बरामद किया. थानेदार ने कहा लड़की की पहचान नहीं हुई है. पुलिस लड़की की पहचान करते हुए अपराधियों का भी पता कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




