हथियार पहुंचाने जा रहे दो युवकों को बीच सड़क गोली मारी गयी

गुमला : जिला के भरनो थाना स्थित परवल गांव में अंबेरा गांव निवासी डहरु उरांव व लापुंग निवासी बहुरन चिक बड़ाईक को गोली मार दी गयी. दोनों घायल है उन्हें रांची रेफर कर दिया गया है. ये दोनों अपराधी जितेंद्र को हथियार पहुंचाने जा रहे थे. तभी बीच सड़क पर रोककर दोनों को गोली मार […]
गुमला : जिला के भरनो थाना स्थित परवल गांव में अंबेरा गांव निवासी डहरु उरांव व लापुंग निवासी बहुरन चिक बड़ाईक को गोली मार दी गयी. दोनों घायल है उन्हें रांची रेफर कर दिया गया है. ये दोनों अपराधी जितेंद्र को हथियार पहुंचाने जा रहे थे. तभी बीच सड़क पर रोककर दोनों को गोली मार दी गयी.
घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. घटना स्थल से रायफल मिला है. पुलिस ने रायफल बरामद कर लिया है. थानेदार धर्मपाल कुमार ने बताया कि गोली किसने चलायी इस बात की जानकारी अभी नहीं मिल पायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




