ePaper

स्कूटी की टक्कर से वृद्ध की मौत

Updated at : 12 Dec 2025 10:31 PM (IST)
विज्ञापन
स्कूटी की टक्कर से वृद्ध की मौत

स्कूटी की टक्कर से वृद्ध की मौत

विज्ञापन

बसिया. थाना क्षेत्र के तुकई गांव में अनियंत्रित स्कूटी की चपेट में आने से 61 वर्षीय मखु तुरी की मौत हो गयी. गुमला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. मृतक के पुत्र कृष्णा मांझी ने इस संदर्भ में बयान दर्ज कराते हुए बताया है कि उसके 61 वर्षीय पिता मखु तुरी घर के सामने टहल रहे थे, तभी एक अनियंत्रित स्कूटी सवार (जेएच-23ए-3622) ने धक्का मार दिया. इस वजह से उनके पैर की हड्डी टूट गयी और गंभीर चोट लगने से घायल हो गये. उन्हें तुरंत बसिया रेफरल अस्पताल ले गये थे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गुरुवार की रात सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के क्रम में चिकित्सक को मृत घोषित कर दिया.

महिला आग में झुलसी, अस्पताल में भर्ती

रायडीह. थाना क्षेत्र के परसा नवाटोली गांव की रहनेवाले राजेश्वर मुंडा की पत्नी कर्मी मुंडाइन 42 वर्षीय खाना बनाने के दौरान आग से झुलस गयी, जिसे ग्रामीण डॉक्टर और जड़ी बूटी का इलाज करने के बाद ठीक नहीं होने पर करीब एक महीने बाद सदर अस्पताल गुमला में शुक्रवार को भर्ती कराया गया, जहां महिला का इलाज चल रहा है. राजेश्वर मुंडा ने बताया कि मेरी पत्नी मिर्गी बीमारी से ग्रसित थी, जिसका इलाज हुआ था, तो ठीक थी. लेकिन कुछ दिन पहले खाना बनाने के दौरान मिर्गी का दौरा पड़ने से गिर गयी और आग से झुलस गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola