दरवाजा गिरने से तीन वर्षीय मासूम घायल, रिम्स रेफर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दरवाजा गिरने से तीन वर्षीय मासूम घायल, रिम्स रेफर

विज्ञापन

पालकोट. थाना क्षेत्र के ढोलबीर गांव निवासी आयुष सोरेन (तीन वर्ष), पिता अनतुनी सोरेन घर में खेल रहा था. इस दौरान नये घर निर्माण के लिए दीवार पर लगा कर रखा गया दरवाजा अचानक बच्चे पर गिर गया. इसमें बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पालकोट लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर मौजूद नहीं थे और केवल तीन सिस्टर ड्यूटी पर थीं. वहां मौजूद नर्सों ने प्राथमिक जांच के बाद कहा कि डॉक्टर नहीं होने के कारण यहां इलाज संभव नहीं है और बच्चे को तुरंत गुमला ले जाने की सलाह दी. इसके बाद परिजन बुधवार दोपहर करीब तीन बजे बच्चे को सदर अस्पताल गुमला लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रिम्स रांची रेफर कर दिया. हालांकि परिजनों ने रांची ले जाने में असमर्थता जताते हुए गुमला में ही इलाज की मांग की. फिलहाल परिजनों की सहमति पर बच्चे का इलाज सदर अस्पताल के आइसीयू में अपने जोखिम पर किया जा रहा है. बच्चे की स्थिति अभी भी गंभीर बनी थी. स्थिति को देखते हुए काफी लेट के बाद रिम्स ले जाया गया.

सड़क हादसे में दो लोग घायल

गुमला. सदर थाना के कसीरा गांव में बुधवार की सुबह करीब आठ बजे सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय नारायण साहू अपने मवेशी को लेकर जा रहे थे. इस दौरान 14 वर्षीय किशोर सुखसाम कुमार बाइक चलाते हुए अनियंत्रित होकर मवेशी लेकर जा रहे वृद्ध को सीधे टक्कर मार दी. टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर कर घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को निजी वाहन से सुबह करीब 10 बजे सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola