घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव, पुलिस ने शुरू की जांच

Updated:
विज्ञापन

फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

टोटो थाना क्षेत्र के ईरो गांव में एक दुखद घटना हुई, जहाँ कला उरांव नामक एक महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

विज्ञापन

गुमला. टोटो थाना क्षेत्र के ईरो गांव में एक महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान किसान जुगा उरांव की 53 वर्षीय पत्नी कला उरांव के रूप में हुई है. घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है.

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, कला उरांव की मानसिक स्थिति पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी. शुक्रवार शाम घर में परिवार का कोई सदस्य नहीं था. इसी दौरान उसने साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली. कुछ देर बाद परिजन घर पहुंचे, तो कला उरांव को फंदे से लटका पाया. इसके बाद घटना की जानकारी टोटो थाना पुलिस को दी गयी.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. मृतका के पुत्र रोहित उरांव ने पुलिस को बताया कि घर लौटने पर परिवार के लोगों ने उनकी मां को फंदे से लटका पाया था. शनिवार को एसआइ विनय कुमार महतो ने सदर अस्पताल में शव का पंचनामा किया. पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola