ePaper

नामकुम थाने की हाजत में आत्महत्या मामले में कार्रवाई, थाना प्रभारी समेत सात पुलिसकर्मी सस्पेंड

Updated at : 06 Mar 2026 9:57 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News

नामकुम थाने की हाजत में बंद कैदी की आत्महत्या के बाद थाने के बाद पुलिसकर्मी और आम लोगों की लगी भीड़. फोटो: प्रभात खबर

नामकुम से राजेश वर्मा की रिपोर्ट Ranchi News: झारखंड के रांची जिले के नामकुम थाना के हाजत में 12 वर्षीय बच्चे की हत्या में गिरफ्तार आरोपी जगाई मुंडा के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है. वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने थाना प्रभारी समेत सात पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के […]

विज्ञापन

नामकुम से राजेश वर्मा की रिपोर्ट

Ranchi News: झारखंड के रांची जिले के नामकुम थाना के हाजत में 12 वर्षीय बच्चे की हत्या में गिरफ्तार आरोपी जगाई मुंडा के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है. वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने थाना प्रभारी समेत सात पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में सख्त कार्रवाई की है. इस मामले में एसएसपी ने सात पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है और दो चौकीदारों पर कार्रवाई करने के लिए डीसी से अनुशंसा की गई है.

मामले की जांच करेंगे बुंडू थाना प्रभारी

वरीय पुलिस अधीक्षक ने निगरानी एवं सुरक्षा में लगे सहायक अवर निरीक्षक प्रभुवन कुमार, हवलदार सुधीर शर्मा, हवलदार गयानंद, आरक्षी मुकेश ठाकुर, आरक्षी राहुल प्रताप सिंह को लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए हैं. वहीं, चौकीदार रेहान अंसारी एवं महानंद टोप्पो पर कार्रवाई के लिए उपायुक्त को आवेदन किया गया है. इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी को निलंबित करने के लिए अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. मामले की जांच बुंडू थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा को दी गई है.

क्या है मामला

मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि साइको कुंडापूर्ती की रहने महिला ने जगाई पर उसके 12 वर्षीय बेटे रमेश हजाम का हत्या की नीयत से अपहरण करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया था. जांच के सिलसिले में रामगढ़ के घाटों भुईयाडीह जंगल से जगाई को गिरफ्तार किया गया. उसकी निशानदेही पर बच्चें का शव बरामद किया गया. पूछताछ में जगाई ने बताया कि उसका महिला से पिछले 5-6 वर्ष से प्रेस प्रसंग चल रहा था, जिसकी जानकारी जगाई की पत्नी को मिलने के बाद दोनों ने मिलना-जुलना बंद कर दिया था.

प्रेमी ने प्रेमिका के बेटे को मारने की दी थी धमकी

1 मार्च को बीआईटी मेसरा रेल लाइन के पास दोनो मिलें, जहां दोनों में विवाद हो गया. जगाई ने महिला का धमकी देते हुए कहा कि किसी और से संबंध रखने पर उसके बेटे को जान से मार देंगे. 2 फरवरी को जगाई के द्वारा महिला के बेटे का नामकुम के ब्यांगडीह स्थित नावामसकल स्कूल से अपहरण कर बाइक (जेएच 01डीके 7135) से भुईयाडीह जंगल ले गया. उसने गला दबाकर बच्चें की हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने की नीयत से बच्चें का चेहरा पत्थर से कूच दिया. उसके बाद पुलिस उसे थाना ले आई. उसे थाने की हाजत में रखा गया, जहां उसने फांसी लगा ली.

इसे भी पढ़ें: गेतलसूद वाइन शॉप फायरिंग कांड का खुलासा : हथियार के साथ तीनों बदमाश गिरफ्तार

मृतक की पत्नी ने की बच्चों की पढ़ाई के खर्च की मांग

थाना पहुंचे मृतक की पत्नी पार्वती देवी एवं बेटा सिंगा मुंड़ा ने बताया कि उन्हें साइको थाना द्वारा सुबह 11 बजे बताया गया कि नामकुम थाना चलें जाएं. रास्ते में उन्हें रिम्स पहुंचने को कहा गया, जिसके बाद परिजन रिम्स पहुंचे. वहां उन्हें घटना की जानकारी देते हुए कहा गया कि पोस्टमार्टम हो गया है. परंतु परिजन असंतोष व्यक्त करते हुए नामकुम थाना पहुंचे, जहां डीएसपी मुख्यालय प्रथम अमर कुमार पांडेय के साथ सभी ने बात की. जगाई की पत्नी ने तीनों बच्चों के पढ़ाई और भरण पोषण का खर्च उठाने की मांग की.

इसे भी पढ़ें: दुबई में फंसे झारखंड के तीन कारोबारी, वतन वापसी की कोशिश लगातार जारी

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola