युवक ने दूसरे का होंठ काट कर चबाया, हिरासत में

Updated:
विज्ञापन

नशे में धुत आरोपी ने होली की बधाई देते हुए गले लगाया और अचानक दांतों से काट लिया होंठ

विज्ञापन

नशे में धुत आरोपी ने होली की बधाई देते हुए गले लगाया और अचानक दांतों से काट लिया होंठ प्रतिनिधि, सिसई होली के दिन एक बेहद खौफनाक घटना सामने आयी है, जहां एक नशे में धुत युवक ने दूसरे युवक का होंठ काट कर चबा लिया. घटना बुधवार को लकेया घोड़ाटोली गांव में हुई. पीड़ित युवक की पहचान घाघरा थाना क्षेत्र के अंरगी बाड़ोटोली गांव निवासी सुनील उरांव (24) के रूप में हुई है. वह अपनी पत्नी के साथ होली मनाने के लिए अपनी ससुराल लकेया घोड़ाटोली गांव आया था. जानकारी के अनुसार सुनील उरांव बुधवार को दिनभर अपने रिश्तेदारों और गांव के परिचित युवकों के साथ होली खेल रहा था. शाम करीब सात बजे वह अपनी ससुराल लौट रहा था. इसी दौरान रास्ते में गांव का ही एतवा उरांव (24) उससे मिला. बताया जाता है कि एतवा ने होली की बधाई देते हुए सुनील को गले लगाया, लेकिन अचानक उसने सुनील के होंठ को दांतों से काट लिया और कटे हुए हिस्से को चबा कर निगल गया. आरोपी उस समय नशे में धुत बताया जा रहा है. होंठ कटने के बाद सुनील दर्द से चिल्लाने लगा और खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा. आसपास मौजूद दो युवकों ने उसे मोटरसाइकिल से अस्पताल ले जाने की कोशिश की. आरोप है कि इस दौरान एतवा उरांव तलवार लेकर रास्ते में आ गया और उन्हें अस्पताल जाने से रोकने लगा. किसी तरह युवक घायल सुनील को झटनीटोली स्थित एक निजी क्लीनिक में ले गये, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया. घटना के बाद से वह कुछ खा-पी नहीं पा रहा है. होली के दूसरे दिन गुरुवार सुबह मामले को लेकर गांव में बैठक भी बुलायी गयी, लेकिन कोई ठोस निर्णय नहीं हो सका. इसके बाद पीड़ित सुनील उरांव ने थाना में आवेदन दिया है. समाचार लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं हो पाया था और दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिशें जारी थीं. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola