Viral Video: माही भाई…धोनी को देख हार्दिक से नहीं हुआ कंट्रोल मैदान में चिल्लाए

Updated:
विज्ञापन

एमएस धोनी और हार्दिक पंड्या

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Hardik Pandya MS Dhoni Video: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत की शानदार जीत के बीच हार्दिक पंड्या और एमएस धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. डगआउट लौटते समय हार्दिक ने स्टैंड्स में बैठे धोनी को ‘माही भाई’ कहकर पुकारा. इस खूबसूरत पल ने फैंस का दिल जीत लिया है.

विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का क्रेज क्रिकेट में कितना ज्यादा है इसको सभी जानते हैं, लेकिन फैंस के अलावा खिलाड़ियों के बीच भी वह उनको लेकर काफी उत्साह देखने को मिलता है. मुंबई में भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के सेमीफाइनल के मुकाबले को देखने के लिए कैप्टन कूल पहुंचे थे, जहां मैच के दौरान एक ऐसा पल कैमरे में कैद हुआ जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. वीडियो में हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और धोनी नजर आ रहे हैं. सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर चौथी बार फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है.

विज्ञापन

धोनी-हार्दिक का वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियों में ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और पूर्व कप्तान एमएस धोनी नजर आ रहे है. हार्दिक मैदान से बाहर जा रहे होते हैं तभी वह स्टैंड्स में महेंद्र सिंह धोनी को देखते हैं और डगआउट की तरफ जाते वक्त सीढ़ियों से आवाज लगाते हैं माही भाई, जिसके बाद धोनी पंड्या की तरफ देखते हैं और हाथ हिलाते हैं.

इसके बाद वीडियो में दिखता है कि हार्दिक कुछ सवाल पूछते हैं जिसपर धोनी अपना सिर हिलाकर जवाब देते हुए नजर आते हैं. वहीं स्टैंड में धोनी के पास हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा और बेटा अगस्त्य पंड्या भी मौजूद थे. लेकिन हार्दिक ने उनसे पहले अपने सीनियर महेंद्र सिंह धोनी को आवाज लगाई. वहीं इस वीडियों में दिख रहा है कि धोनी ने अगस्त्य को अपने पास बुलाया और हार्दिक की ओर इशारा करते बोले देखों पापा.. जिसके बाद छोटे पंड्या ने अपने पिता की तरफ देखा. जिसके बाद हार्दिक हवा में दोबारा हाथ दिलाते हुए दिखें.

भारत-इंग्लैंड मैच का हाल

मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड ने बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया. इस मैच को टीम इंडिया ने 7 रन से जीतकर अपने नाम कर लिया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 253 रन बनाए. जिसके जवाब में जैकब बैथल की शानदार सेंचुरी के चलते इंग्लैंड की टीम 246 रन बना सकी. वहीं भारत की ओर से इस मैच में संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 89 रन की पारी खेली. जिसके चलते वह प्लेयर ऑफ द मैच भी बने. भारत की ओर से हार्दिक पंड्या ने सबसे ज्यादा दो विकेट निकाले.

ये भी पढ़ें-

साक्षी धोनी के सेलिब्रेशन पर MS Dhoni का क्यूट रिएक्शन, वीडियो वायरल

वानखेड़े में धोनी और रोहित का जलवा, स्टैंड में बैठकर देखा भारत का मैच

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola