कला, संस्कृति व शिक्षा पर हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन

कला, संस्कृति व शिक्षा पर हुई चर्चा

विज्ञापन

गुमला. सामाजिक संस्था मयूरी ट्रस्ट गुमला झारखंड के निदेशक बसंत कुमार गुप्ता ने जिले के सिसई प्रखंड अंतर्गत मुरगू गांव, पतराटोली, सुपाली नागफेनी व रायडीह प्रखंड का दौरा किया. दौरे के क्रम में मुरगू गांव के ग्रामीण व युवाओं के साथ बैठक की. ट्रस्ट के निदेशक बसंत कुमार गुप्ता ने कहा कि गांव के सर्वांगीण विकास के साथ ही कला संस्कृति के विकास के लिए भी युवा युवतियां, मयूरी ट्रस्ट से जुड़ कर कार्य करें, जिससे समाज में बदलाव लाया जा सके. उन्होंने कहा कि मयूरी ट्रस्ट द्वारा चैताली कॉलेज का संचालन किया जा रहा है, जिसमें बीएड, डीएलएड व मैट्रिक इंटर बीए, एलएलबी की पढ़ाई के लिए एडमिशन लिया जा रहा है. बीएड व डीएलएड के स्टूडेंट जो बीए पास हैं. आवेदन कर एडमिशन ले सकते हैं. बैठक में गांव के सर्वांगीण विकास के मुद्दों पर चर्चा की गयी. श्री गुप्ता ने बताया कि मुर्गू में काफी दिनों के बाद पानी की आपूर्ति शुरू हुई है. लेकिन मुरगू व आसपास के गांव के कई क्षेत्र में सप्लाई कनेक्शन के टूट जाने कट जाने के कारण मुरगू गांव में आज सुबह में पानी का बहाव सभी गली मुहल्लों पर हुआ. खेत पर भी पानी का बहाव हुआ है. बसंत कुमार गुप्ता गुप्ता ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारी व जिला प्रशासन से सप्लाई कनेक्शन पाइप की मरम्मत करने की मांग की है. दौरे में पवन जायसवाल, रवि साहू, देवी चरम साहू, दामोदर सिंह, शंकर पहान, कार्तिक उरांव, छोटू मिंज, जगन्नाथ उरांव, जयराम उरांव, सरोज सिंह, मदरू सिंह आदि शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola