प्रशासन की बेरुखी से परेशान ग्रामीणों ने उठाया फावड़ा, पालकोट में एक किमी सड़क की श्रमदान से मरम्मत
गुमला में सड़क की मरम्मत करते लोग | Prabhat Khabar
पालकोट के कटिबा करमटोली गांव में प्रशासन की बेरुखी से परेशान ग्रामीणों ने श्रमदान कर सड़क की मरम्मत की. स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को हो रही थी भारी परेशानी.
गुमला : पालकोट में प्रशासन की बेरुखी का खामियाजा भुगत रहे ग्रामीणों ने बुधवार को श्रमदान कर करीब एक किलोमीटर तक सड़क की मरम्मत की. मामला पालकोट प्रखंड की नाथपुर पंचायत अंतर्गत कटिबा करमटोली गांव का है. गांव में करीब 60 घर हैं और मुख्य सड़क कच्ची है. ग्रामीणों का आरोप है कि शासन को गांव की समस्या से कोई मतलब नहीं है. प्रखंड प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का भी इस ओर कोई ध्यान नहीं है.
आपके शहर में
बारिश में सड़क पर कीचड़ और फिसलन से बढ़ जाती है परेशानी
श्रमदान करने वाले गांव के आशीष तिर्की, दिलीप तिर्की, जतरू पहान, राहुल तिर्की, भोला खड़िया, लालू खड़िया, बृजपाल तिर्की, बिनोद तिर्की, शनि लोहरा, अजय खड़िया, रौशन खड़िया, चरकू खड़िया और श्रवण लोहरा समेत अन्य लोगों ने बताया कि बरसात में सड़क की हालत काफी बदतर हो जाती है. सड़क पर जलजमाव, फिसलन और कीचड़ होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती है.
ये भी पढ़ें: सिसई में बघनी अंजुमन इस्लामिया का चुनाव शांतिपूर्ण, आजाद अंसारी सदर और तंजीम अंसारी सेक्रेटरी निर्वाचित
करीब 200 की आबादी, रोजमर्रा के काम के लिए गांव से निकलते हैं लोग
ग्रामीणों ने बताया कि गांव की आबादी करीब 200 है. गांव के लोग रोजमर्रा के कामों के लिए प्रतिदिन गांव से बाहर निकलते हैं, लेकिन सड़क की खराब हालत के कारण उन्हें काफी परेशानी होती है.
स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी
ग्रामीणों के अनुसार, सड़क की बदहाली का सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है. बच्चों को रोज स्कूल आने-जाने के लिए इसी रास्ते का इस्तेमाल करना पड़ता है. बारिश के दौरान कीचड़ और फिसलन के कारण उनकी परेशानी और बढ़ जाती है.
ये भी पढ़ें: मच्छरदानी के अंदर घुसा सांप, दो साल की बच्ची को डसा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए