मच्छरदानी के अंदर घुसा सांप, दो साल की बच्ची को डसा
अस्पताल में इलाजरत बच्ची व परिजन | Prabhat Khabar
जारी थाना क्षेत्र के कटिंबा गांव में मच्छरदानी के अंदर सो रही दो वर्षीय बच्ची को सांप ने डस लिया. बच्ची का सदर अस्पताल में इलाज जारी है, स्थिति स्थिर है.
गुमला : जिले के जारी थाना क्षेत्र के कटिंबा गांव में मंगलवार रात करीब नौ बजे दिलीप सिंह की दो वर्षीय पुत्री परिधि सिंह को सांप ने डस लिया. त्वरित प्राथमिक उपचार मिलने के बाद बच्ची की स्थिति स्थिर बतायी जा रही है.
आपके शहर में
मच्छरदानी के अंदर पहुंचा सांप, परिजनों में मची अफरा-तफरी
बच्ची की मां ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य पलंग पर सो रहे थे. मच्छरदानी लगी हुई थी. इसी दौरान एक सांप मच्छरदानी के अंदर घुस गया और बच्ची के पेट में डस लिया. अचानक सांप पर नजर पड़ने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई.
घरेलू उपाय के बाद रात में अस्पताल पहुंचे परिजन
घटना के बाद परिजनों ने घरेलू उपाय के तौर पर ‘चीती’ नामक पत्थर को बच्ची की नाभि के पास काटे गये स्थान पर रखा. बाद में रात में ही बच्ची को सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: बालूमाथ में अंधविश्वास ने छीनी मासूम की जान: गले में फंसा मकई का दाना, ओझा के चक्कर में दो घंटे गंवाये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए