ePaper

कड़ाके की ठंड में शरीर को देगा आग जैसी गर्मी, जोड़ों का दर्द भी गायब, घर पर ऐसे बनाएं मटन पेपर सूप

Updated at : 12 Dec 2025 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
Mutton Pepper Soup

कटोरी में पड़ा मटन पेपर सूप, Pic Credit- Chatgpt

Mutton Pepper Soup: सर्दियों में शरीर को गर्माहट और ताकत देने के लिए मटन पेपर सूप एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है. यह सूप प्रोटीन, खनिज और काली मिर्च के औषधीय गुणों से भरपूर होता है. आसान सामग्री और कम समय में बनने वाली यह रेसिपी न सिर्फ स्वाद बढ़ाती है, बल्कि इम्युनिटी भी मजबूत करती है. जानिए इसे घर पर हेल्दी तरीके से कैसे तैयार करें.

विज्ञापन

Mutton Pepper Soup: सर्दियों का मौसम आते ही शरीर को गर्माहट देने वाले खाने की मांग बढ़ जाती है. खासकर नॉनवेज के शौकीन लोगों की भीड़ ठेले या खोमचे पर सूप का स्वाद लेने के लिए लाइन लगनी शुरू हो जाती है. ऐसे में मटन पेपर का सूप न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. यह सूप प्रोटीन, कोलेजन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो शरीर को ठंड से बचाते हैं और इम्युनिटी को भी मजबूत करते हैं. साथ ही साथ ऊर्जा को भी बनाए रखते हैं. खास बात यह है कि इसे घर पर बहुत कम सामग्री में बेहद आसानी से तैयार किया जा सकता है. ठंड में बढ़ती ठिठुरन और थकान के बीच मटन पेपर सूप एक ऐसा विकल्प है, जिसे डॉक्टर और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट भी गर्मी और पोषण के लिए सुझाते हैं. मटन की हड्डियों और काली मिर्च का मेल शरीर को भीतर से गर्म करता है. आइए जानते हैं इसे घर पर कैसे बनाएं और यह क्यों सर्दियों में खास माना जाता है.

मटन पेपर सूप बनाने की जरूरी सामग्री?

  • मटन (हड्डी वाला)- 300 ग्राम
  • काली मिर्च- 1 से 1.5 चम्मच
  • अदरक-लहसुन- 1 बड़ा चम्मच
  • प्याज- 1
  • हल्दी- ½ चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • देसी घी/तेल- 1 चम्मच
  • पानी- 4–5 कप
  • थोड़ा हरा धनिया

बनाने की विधि

मटन पेपर सूप के लिए सबसे पहले एक प्रेशर कुकर में थोड़ा सा घी गरम करें. इसमें बारीक कटा प्याज, अदरक-लहसुन डालकर हल्का भूनें. अब इसमें हल्दी और काली मिर्च डालें. मसाला भूनने के बाद हड्डी वाला मटन डालकर 3-4 मिनट तक हाई फ्लेम पर भूनें. अब इसमें पानी मिलाकर मध्यम आंच पर 5–6 सीटी लगाएं ताकि मटन और हड्डियों से पूरा पोषण निकल सके. प्रेशर उतरने पर इसे अच्छी तरह चलाएं. अगर सूप पतला हो गया हो, तो थोड़ी देर और उबाल लें. ऊपर से ताजा कुटी काली मिर्च और हरा धनिया डालें. लीजिये आपका गरमा गरम सूप तैयार है.

Also Read: Poha Matar Cutlet: सर्दियों में मेहमानों को चाय के साथ सर्व करें पोहा मटर कटलेट, ऐसे बनाएं आसानी से

सर्दियों में क्यों फायदेमंद है मटन पेपर सूप?

काली मिर्च देती है प्राकृतिक गर्माहट

काली मिर्च को सर्दियों में शरीर को गर्म रखने का सबसे असरदार मसाला माना जाता है. इसमें मौजूद पाइपरीन (Piperine) शरीर के तापमान को बढ़ाता है.

मटन की हड्डियों से मिलता है कोलेजन

हड्डी वाला मटन (Bone-in) पकने के दौरान कोलेजन और मिनरल्स छोड़ता है, जो जोड़ों और हड्डियों के दर्द में राहत देता है, खासकर सर्दी में.

इम्युनिटी को करता है मजबूत

इस सूप में प्रोटीन, जिंक और अमीनो एसिड होते हैं जो वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं.

पेट के लिए बेहद हल्का, पचने में आसान

ज्यादातर नॉन-वेज खानों की तुलना में यह सूप आसानी से पच जाता है, खासकर जब ठंड में भारी भोजन परेशानी बढ़ा देता है.

थकान और कमजोरी दूर करता है

सर्दियों में अक्सर सुस्ती और थकान बढ़ जाती है. मटन पेपर सूप शरीर में तुरंत ऊर्जा लाता है.

Also Read: Palak Kafli Recipe: पालक काफली में छिपा है गजब का स्वाद, एक बार खाएंगे तो भूलना होगा मुश्किल  

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola