सुधार नहीं हुआ, तो आंदोलन

Published at :04 Apr 2017 7:44 AM (IST)
विज्ञापन
सुधार नहीं हुआ, तो आंदोलन

िबजली की लचर व्यवस्था से भाजपा नाराज गुमला : भाजपा नगर कमेटी की बैठक सोमवार को पार्टी कार्यालय में हुई. अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संजय साहू ने की. बैठक में नयी नगर कमेटी के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. साथ ही शहर की लचर विद्युत व्यवस्था पर चिंता प्रकट की गयी. इस समस्या के […]

विज्ञापन
िबजली की लचर व्यवस्था से भाजपा नाराज
गुमला : भाजपा नगर कमेटी की बैठक सोमवार को पार्टी कार्यालय में हुई. अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संजय साहू ने की. बैठक में नयी नगर कमेटी के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. साथ ही शहर की लचर विद्युत व्यवस्था पर चिंता प्रकट की गयी. इस समस्या के समाधान के लिए विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता से बातचीत करने का निर्णय लिया गया.
वहीं पार्टी का स्थापना दिवस छह अप्रैल को धूमधाम से मनाने की बात कही गयी. बैठक के उपरांत नगर भाजपा अध्यक्ष के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल विद्युत प्रमंडल गुमला पहुंचा और कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर विद्युत की लचर व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली. साथ ही स्मार पत्र सौंप कर 48 घंटे के भीतर विद्युत व्यवस्था में सुधार की मांग की.
सुधार नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन करने की चेतावनी दी. इस पर कार्यपालक अभियंता कुणाल किशोर ने कहा कि एक सप्ताह में सुधार हो जायेगा, लेकिन नगर अध्यक्ष ने 48 घंटे में व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग रखी. मौके पर सुधीर नंद, मंगल सिंह भोक्ता, संतोष सिंह, जाैली विश्वकर्मा, अशोक गुप्ता उर्फ नाना, विद्या मिश्र, सौरभ पांडेय, संजीव कुमार, राजेश गुप्ता व नितेश कुमार साहू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola