निःशुल्क थेरेपी स्वास्थ्य केंद्र का किया गया शुभारंभ

Published at :27 Apr 2026 10:00 PM (IST)
विज्ञापन
निःशुल्क थेरेपी स्वास्थ्य केंद्र का किया गया शुभारंभ

निःशुल्क थेरेपी स्वास्थ्य केंद्र का किया गया शुभारंभ

विज्ञापन

गुमला. समाजसेवा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सक्रिय संस्था विजन आरोग्यम द्वारा सोमवार को अरमई स्थित शांति सदन में एक सराहनीय पहल की गयी. संस्था ने यहां रह रही 32 मानसिक रूप से अस्वस्थ महिलाओं के पुनर्वास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से निःशुल्क थेरेपी स्वास्थ्य केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया. परियोजना निदेशक राजीव रंजन मिश्रा ने कहा कि शांति सदन की महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार लाने के साथ-साथ उनके जीविकोपार्जन के लिए कार्य करना संस्था के लिए गर्व की बात है. उन्होंने बताया कि विजन आरोग्यम का मुख्य उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, सेवा और रोजगार के माध्यम से गरीब, असहाय, अनाथ और दिव्यांगों की सेवा करना है. उन्होंने बताया कि यह केंद्र न केवल महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करेगा, बल्कि उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए रोजगार के अवसर भी उपलब्ध करायेगा. संस्था द्वारा इस तरह का मानवीय अभियान देशभर में संचालित किया जा रहा है, ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को स्वस्थ और आत्मनिर्भर बनाया जा सके. शांति सदन की सिस्टर्स और स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे इन महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव की नयी उम्मीद जगी है. कार्यक्रम को सफल बनाने में विजन आरोग्यम की सदस्य सुनीता, प्रीति, सिस्टर सिंफरोश, मेरी, शोषण, लिली एक्का, सिस्टर संचिता, सिस्टर अनुपा, सिस्टर सलीमा आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola