धूमधाम से मनायी जायेगी चौहरमल जयंती
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Apr 2017 7:43 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला : जिला दुसाध समाज गुमला की बैठक कचहरी परिसर में हुई. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरि राम ने की. बैठक में चौहरमल जयंती मनाने पर विचार-विमर्श किया गया. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 11 अप्रैल की जगह नौ अप्रैल को जयंती मनायी जायेगी. इस अवसर पर गाजे-बाजे के साथ गुमला शहर में शोभायात्रा निकाली […]
विज्ञापन
गुमला : जिला दुसाध समाज गुमला की बैठक कचहरी परिसर में हुई. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरि राम ने की. बैठक में चौहरमल जयंती मनाने पर विचार-विमर्श किया गया. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 11 अप्रैल की जगह नौ अप्रैल को जयंती मनायी जायेगी. इस अवसर पर गाजे-बाजे के साथ गुमला शहर में शोभायात्रा निकाली जायेगी. मंचीय कार्यक्रम रौनियार धर्मशाला पालकोट रोड में होगा. अध्यक्ष ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी लोगों के बीच कामों का बंटवारा कर दिया गया है.
वहीं रामनवमी जुलूस में स्टॉल लगाने का निर्णय लिया गया. इसके लिए भोला राम को जिम्मेवारी सौंपी गयी है. स्टॉल के माध्यम से शरबत, पानी, चना व गुड़ का वितरण किया जायेगा. बैठक में सिकंदर मांझी, मोहन पासवान, मनोज पासवान, गंदुर राम, विनेश, सुदामा पासवान, रामायण पासवान, विनेश पासवान, राजेंद्र राम, अमरनाथ राम, गणेश पासवान, दुर्गा पासवान, विनोद पासवान, अभिमन्यु पासवान, बलिराम पासवान (चेटर), भरत पासवान, लालदेव राम, बंधु राम व दिलीप पासवान सहित कई लोग थे. बैठक में जिला दुसाध समाज की नयी कमेटी का गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष हरि राम, उपाध्यक्ष सुदामा पासवान, बंधु राम, हरिशचंद्र राम, कपिल पासवान, श्रवण मांझी, रामाधार राम, हरि राम, भरत पासवान, लालदेव राम, शिवनाथ पासवान, सचिव सिकंदर मांझी, सह सचिव गंदुर राम पासवान, गणेश पासवान, अमरनाथ पासवान व पुरुषोत्तम पासवान, कोषाध्यक्ष मनोज पासवान व सह कोषाध्यक्ष राजकुमार पासवान, मुख्य संरक्षक मोहन पासवान, भोला पासवान, बलिराम पासवान, बितेश्वर पासवान, बलिराम पासवान (चेटर), लकखू राम मांझी, राजेंद्र राम, रामरत्न पासवान बनाये गये. कार्यकारिणी के सदस्यों में दुर्गा पासवान, दिलीप पासवान, जगरनाथ पासवान, नागेश्वर राम, विनेश पासवान, राजेंद्र राम, अभिमन्यु पासवान, रामायण पासवान, विष्णु राम, संजय पासवान व विनोद पासवान शामिल किये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




