गुमला में पुलनिर्माण स्थल पर अपराधियों ने मुंशी को मारी गोली, घायल

Published at :01 Apr 2017 1:41 PM (IST)
विज्ञापन
गुमला में पुलनिर्माण स्थल पर अपराधियों ने मुंशी को मारी गोली, घायल

undefined गुमला :गुमला जिला अंतर्गत घाघरा थाना क्षेत्र के देवाकी गांव में बन रहे पुल केनिर्माण स्थल पर हमला कर मुंशी अरविंद सिंहको गोली मार दी. अपराधियों द्वारा गोली चलाने के बाद अरविंद सिंहने पुल के नीचे छलांग लगा दी. उससे उनका माथा फट गया है. घाघरा अस्पताल से उन्हें गुमला अस्पताल रेफर कर दिया […]

विज्ञापन

undefined

गुमला :गुमला जिला अंतर्गत घाघरा थाना क्षेत्र के देवाकी गांव में बन रहे पुल केनिर्माण स्थल पर हमला कर मुंशी अरविंद सिंहको गोली मार दी. अपराधियों द्वारा गोली चलाने के बाद अरविंद सिंहने पुल के नीचे छलांग लगा दी. उससे उनका माथा फट गया है. घाघरा अस्पताल से उन्हें गुमला अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

गोली अरविंद सिंह के पैर में लगी है. बताया जा रहा कि बाइक में तीन अपराधी आये थे और मुंशी पर फायरिंग कर दी. काम कर रहे मजदूर इधर- उधर भागने लगे. गोली चलाने के बाद अपराधी वहां से भाग गये. स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल लाया. मुंशी अरविंद सिंह डालटनगंज के रहने वाले हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola