बस पड़ाव की बंदोबस्ती हुई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Mar 2017 8:49 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला : नगर परिषद सभागार में शुक्रवार को बस पड़ाव बंदोबस्ती, शौचालय सह स्नानागार की देखरेख व पालकोट रोड एवं सिसई रोड टेंपो स्टैंड से राजस्व वसूली के लिए डाक खोला गया. बस पड़ाव बंदोबस्ती में छह उम्मीदवारों ने अपना डाक दाखिल किया था. सभी डाक की जांच के बाद शिव सोनी को डाक की […]
विज्ञापन
गुमला : नगर परिषद सभागार में शुक्रवार को बस पड़ाव बंदोबस्ती, शौचालय सह स्नानागार की देखरेख व पालकोट रोड एवं सिसई रोड टेंपो स्टैंड से राजस्व वसूली के लिए डाक खोला गया.
बस पड़ाव बंदोबस्ती में छह उम्मीदवारों ने अपना डाक दाखिल किया था. सभी डाक की जांच के बाद शिव सोनी को डाक की बंदोबस्ती दी गयी. वहीं शौचालय सह स्नानागार में दो लोगों ने डाक जमा किया गया था, जिसमें डाक की जांच के बाद मनोज साहू को डाक सौंपा गया. वहीं सिसई व पालकोट रोड टेंपो स्टैंड के राजस्व वसूली में कोई डाक नहीं होने के कारण उसकी बंदोबस्ती नहीं हो पायी.
मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी रामाशंकर राम, नपं उपाध्यक्ष मोसर्रत परवीन, पार्षद कृष्णा राम, अनूप मिश्र, कपिल देव उरांव, सचिन स्नेही, ब्रजेश कुमार, शिव सोनी, महेश कुमार लाल, रमजान खान, आलोक मिश्र, अंजनी सिंह, अमर सिंह, अजीत साहू, अमर कुमार व मो खुर्शीद सहित डाक वाले उम्मीदवार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




