जनता की समस्याएं दूर होंगी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Mar 2017 9:35 AM (IST)
विज्ञापन

बिशुनपुर(गुमला) : गुमला जिला प्रशासन द्वारा गुरुवार को बिशुनपुर प्रखंड के जोरी स्थित पुलिस पिकेट के समीप प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि डीसी श्रवण साय ने कहा कि 13 फोकस एरिया डेवलपमेंट प्लान के तहत यह कार्यक्रम आयोजित है. बनारी, बनालात व जमटी के बाद जोरी में आयोजित कार्यक्रम में […]
विज्ञापन
बिशुनपुर(गुमला) : गुमला जिला प्रशासन द्वारा गुरुवार को बिशुनपुर प्रखंड के जोरी स्थित पुलिस पिकेट के समीप प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि डीसी श्रवण साय ने कहा कि 13 फोकस एरिया डेवलपमेंट प्लान के तहत यह कार्यक्रम आयोजित है. बनारी, बनालात व जमटी के बाद जोरी में आयोजित कार्यक्रम में लोगों की भीड़ पहुंची है. सभी विकास चाहते हैं. जनता की मांग पर प्रशासन इस क्षेत्र के विकास की कवायद शुरू कर दी है. लोगों ने आवेदन सौंपा है. सभी आवेदनों पर कार्रवाई होगी.
प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम लोगों के हित में है और बहुत अच्छा काम हुआ है. उन्होंने कहा कि कुरूमगढ़, विमरला, आदर, पालकोट एवं डुमरी जैसे जगहों पर प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम होगा, ताकि लोगों को अधिक से अधिक सरकारी योजना का लाभ मिल सके. लोगों द्वारा विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, कूप निर्माण, तालाब निर्माण, चेकडैम निर्माण, बांध निर्माण व सड़क निर्माण सहित कई प्रकार के आवेदन मिले हैं. जिसे संबंधित विभाग को सौंप कर तत्काल उसपर कार्रवाई करने के लिए कहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




