उपस्कर खरीद में 26.61 लाख रुपये का घोटाला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Mar 2017 8:16 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला : गुमला जिला के सिसई प्रखंड में 14वें वित्त आयोग के तहत उपस्कर खरीद में 26 लाख 61 हजार 300 रुपये का फरजीवाड़ा हुआ है. मुखिया व पंचायत सेवक ने फरजी बिल वाउचर प्रस्तुत कर सरकारी राशि की निकासी की है. बाजार मूल्य से ढाई गुणा अधिक लागत से सोलर लाइट पैनल व पानी […]
विज्ञापन
गुमला : गुमला जिला के सिसई प्रखंड में 14वें वित्त आयोग के तहत उपस्कर खरीद में 26 लाख 61 हजार 300 रुपये का फरजीवाड़ा हुआ है. मुखिया व पंचायत सेवक ने फरजी बिल वाउचर प्रस्तुत कर सरकारी राशि की निकासी की है. बाजार मूल्य से ढाई गुणा अधिक लागत से सोलर लाइट पैनल व पानी टैंकर खरीदी गयी है.
गुमला और रांची की जगह एचए इंटरप्राइजेज (टीवी टावर रोड, डालटनगंज), पलामू से उपस्कर खरीदी गयी और उसी कंपनी का वाउचर भी प्रस्तुत किया गया है. प्रखंड सामान्य प्रशासन जांच समिति, सिसई ने नौ पंचायतों में उपस्कर खरीद की जांच की. जांच में सरकारी राशि के घोटाले का खुलासा हुआ है़ टीम ने जांच रिपोर्ट डीसी श्रवण साय के नाम बीडीओ मनोरंजन कुमार को सौंप दी है. इसमें सभी मुखिया व पंचायत सेवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गयी है.
जांच टीम में चार सदस्य थे
चार सदस्यीय जांच टीम में प्रमुख सह जांच समिति के अध्यक्ष देवेंद्र उरांव, पंचायत समिति सदस्य बैबुल अंसारी, चंद्रमुनी देवी व सरवरी बेगम शामिल थे़ बैबुल अंसारी ने कहा कि चार सदस्यों ने जांच की तो सरकारी राशि के घोटाले का मामला प्रकाश में आया है. कार्रवाई के लिए रिपोर्ट आगे बढ़ा दी गयी है़
कोट
प्रखंड सामान्य प्रशासन समिति ने जांच रिपोर्ट सौंपी है. इसमें अधिक दाम में उपस्कर खरीदने का जिक्र है. जांच रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को सौंपकर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
मनोरंजन कुमार, बीडीओ, सिसई
ढाई गुना अधिक दाम में हुई खरीदी : सोलर पैनल का बाजार मूल्य प्रति पीस 12,000 रुपये है. लेकिन मुखिया व पंचायत सेवक ने उक्त सोलर पैनल को 31,500 रुपये में खरीदा और फरजी बिल वाउचर प्रस्तुत किया है. वहीं, पानी टैंकर का दाम प्रति अदत 65,000 रुपये है. इसे 1,49,000 रुपये में खरीद दिखायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




