कार्यशैली को ले इंजीनियर व सीआरपी को लगायी फटकार

Published at :01 Mar 2017 8:29 AM (IST)
विज्ञापन
कार्यशैली को ले इंजीनियर व सीआरपी को लगायी फटकार

चैनपुर : प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को प्रखंड बीससूत्री समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता बीससूत्री प्रखंड अध्यक्ष नीरज शर्मा ने की. बैठक में शिक्षा, पीएम अावास योजना, धान अधिप्राप्ति के कार्यों की समीक्षा की गयी. बैठक में शिक्षा विभाग के कनीय अभियंता जयंत उरांव व संकुल साधनसेवी को अध्यक्ष ने उनकी कार्यशैली पर फटकार […]

विज्ञापन
चैनपुर : प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को प्रखंड बीससूत्री समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता बीससूत्री प्रखंड अध्यक्ष नीरज शर्मा ने की.
बैठक में शिक्षा, पीएम अावास योजना, धान अधिप्राप्ति के कार्यों की समीक्षा की गयी. बैठक में शिक्षा विभाग के कनीय अभियंता जयंत उरांव व संकुल साधनसेवी को अध्यक्ष ने उनकी कार्यशैली पर फटकार लगायी. धान अधिप्राप्ति की जानकारी लेने के बाद कहा कि धान अधिप्राप्ति का रिकार्ड बहुत खराब है.
लैंपस इस कार्य पर तेजी लायें. पीएम आवास योजना की समीक्षा में कार्य संतोषजनक पाया. पंचायत सेवकों को प्रगति प्रतिवेदन जमा करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन कुछ पंचायत सेवकों द्वारा जमा नहीं करने पर बीडीओ कुमार बंधु कच्छप को निर्देश दिया कि वैसे पंचायत सेवकों पर कार्रवाई करते हुए डीसी को सूचना दें. मौके पर अशोक सिंह, प्रदीप केसरी, अवधेश केसरी, भीखा उरांव, बसिंद्र ठाकुर, जीवन भगत, रामजीवन नायक, मुकेश प्रसाद, नीलकंठ कुमार व झरिया उरांव सहित कई लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola