उम्मीद से ज्यादा भीड़ जुटी थी

गुमला : सम्मेलन को सफल बनाने के लिए झामुमो एक महीने से तैयारी कर रहा था. केंद्रीय सदस्य जिग्गा मुंडा व पूर्व विधायक भूषण तिर्की ने भी बखूबी भूमिका निभायी. झामुमो की सोच से दोगुना अधिक भीड़ आयी. नगर भवन का सभागार भर गया था. बैठने के लिए जगह की कमी थी. नगर भवन परिसर […]
गुमला : सम्मेलन को सफल बनाने के लिए झामुमो एक महीने से तैयारी कर रहा था. केंद्रीय सदस्य जिग्गा मुंडा व पूर्व विधायक भूषण तिर्की ने भी बखूबी भूमिका निभायी. झामुमो की सोच से दोगुना अधिक भीड़ आयी. नगर भवन का सभागार भर गया था. बैठने के लिए जगह की कमी थी.
नगर भवन परिसर में लोग जमा हो गये. वहां कुर्सी लगायी गयी, जहां लोग बैठ कर नेताओं का भाषण सुना. कई लोग खड़े ही भाषण सुना. इधर, पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी. एसडीपीओ भूपेंद्र प्रसाद राउत, डीएसपी इंद्रमणि चौधरी, एसडीओ केके राजहंस, बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी के अलावा आठ थाना के थाना प्रभारी सुरक्षा व विधि व्यवस्था में लगे हुए थे. थैला व बैग लेकर कार्यक्रम स्थल पहुंचने वालों की जांच हो रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










