देश के लिए जो मरे, वही शहीद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Dec 2016 8:34 AM (IST)
विज्ञापन

46वें विजय दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन अनुशासन का प्रभाव देश के हर आंगन से निकलना चाहिए. गुमला : 46वें विजय दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गुमला में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गुमला डीएसपी इंद्रमणि चौधरी व पूर्व सैनिक राम प्रसाद ने […]
विज्ञापन
46वें विजय दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन
अनुशासन का प्रभाव देश के हर आंगन से निकलना चाहिए.
गुमला : 46वें विजय दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गुमला में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गुमला डीएसपी इंद्रमणि चौधरी व पूर्व सैनिक राम प्रसाद ने किया. मौके पर डीएसपी इंद्रमणि चौधरी ने कहा कि शहीद वही जो देश के लिए जीये और देश के लिए मरे. आज का दिन हमारे के लिए गौरव का दिन है.
वर्तमान समय में लोग धोती में आते हैं और सूट में दिखते हैं, लेकिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सूट से धोती में आये और अपना सारा जीवन देश सेवा में लगा दिया. हमें ऐसे महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने और देशहित में काम करने की जरूरत है. पूर्व सैनिक राम प्रसाद ने कहा कि अनुशासन का प्रभाव देश के हर आंगन से निकलना चाहिए. छात्र नशा से बचें और पढ़ाई व अनुशासन अपनायें. नशामुक्त समाज मजबूत राष्ट्र की नींव होती है. जीने के लिए अनेक सहारे मिल सकते है, लेकिन देश के लिए कंधे पर बंदूक लिये मौत को चुनौती देते हुए जीना ही भारतीयों की असली पहचान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










