एहसान न करें, दायित्व निभायें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Dec 2016 8:12 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला : झारखंड शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में गुरुवार को गुमला के परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम में जिला स्तरीय कस्तूरबा संगम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में गुमला जिला के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की छात्राओं के बीच विविध प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इसका उदघाटन मुख्य अतिथि विधायक शिवशंकर उरांव ने किया. मौके […]
विज्ञापन
गुमला : झारखंड शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में गुरुवार को गुमला के परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम में जिला स्तरीय कस्तूरबा संगम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में गुमला जिला के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की छात्राओं के बीच विविध प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित की गयी.
इसका उदघाटन मुख्य अतिथि विधायक शिवशंकर उरांव ने किया. मौके पर उन्होंने कहा कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय केंद्र व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना है. यह गुमला जिला ही नहीं, बल्कि पूरे देश में संचालित हो रहा है. इसके माध्यम से बालिका के शिक्षण व प्रशिक्षण पर जोर दिया गया है. विधायक ने कहा कि सरकार स्तर पर चलने वाले विद्यालयों के पदाधिकारी व कर्मी यह समझते हैं कि बच्चों को शिक्षित कर वे एहसान कर रहे हैं.
मैं ऐसे लोगों से कहना चाहूंगा कि वे एहसान न करें, बल्कि ईमानदारी से अपने दायित्व व कर्त्तव्य का निर्वहन करें. इस दौरान विधायक ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद करते हुए कहा कि महात्मा गांधी को महात्मा बनाने की पीछे उनकी पत्नी कस्तूरबा गांधी की अहम भूमिका रही है. देश में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विशेष तौर पर बालिका विद्यालय शुरू करने की रणनीति बनी, तो कस्तूरबा गांधी के नाम पर विद्यालय शुरू करने का प्रस्ताव पारित हुआ. वर्तमान में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में सभी तरह की सुविधाएं हैं, जहां बालिकाएं शिक्षण के साथ विभिन्न प्रकार के खेलकूद का प्रशिक्षण भी प्राप्त कर रही हैं. शिक्षक-शिक्षिकाएं बच्चों का भविष्य संवारें.
कार्यक्रम में शामिल अतिथि : कार्यक्रम में जिप अध्यक्ष किरण माला बाड़ा, डीडीसी नागेंद्र कुमार सिन्हा, डीइओ गनौरी मिस्त्री, डीएसइ जयंत मिश्र, विधायक प्रतिनिधि दामोदर कसेरा, समाजसेवी हरिकिशोर शाही, एडीपीओ नलिनी रंजन, सुशील कुमार, डोमन राम, तेजपाल राम, मोहम्मद जलील, उदय कुमार, दीपज्योति गोप, माया सिन्हा व कृष्णा उरांव सहित कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










