सरकार आदिवासियों के साथ है : मंत्री

Published at :14 Dec 2016 7:32 AM (IST)
विज्ञापन
सरकार आदिवासियों के साथ है : मंत्री

सीएनटी आैर एसपीटी एक्ट में संशोधन पर सरकार व संगठन फिर से विचार कर मंथन कर सकते हैं. सरकार आदिवासियों की उपेक्षा नहीं कर सकती है गुमला : सीएनटी आैर एसपीटी एक्ट में संशोधन सरकार व संगठन का निर्णय है. सरकार संगठन के साथ समन्वय बना कर चल रही है. उक्त बातें केंद्रीय मंत्री सुदर्शन […]

विज्ञापन
सीएनटी आैर एसपीटी एक्ट में संशोधन पर सरकार व संगठन फिर से विचार कर मंथन कर सकते हैं.
सरकार आदिवासियों की उपेक्षा नहीं कर सकती है
गुमला : सीएनटी आैर एसपीटी एक्ट में संशोधन सरकार व संगठन का निर्णय है. सरकार संगठन के साथ समन्वय बना कर चल रही है. उक्त बातें केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत ने सोमवार को सर्किट हाउस परिसर में प्रेसवार्ता में कहीं. उन्होंने कहा कि मैं दिल से कहता हूं कि सरकार आदिवासियों के हित में ही कार्य कर रही है. सरकार आदिवासियों की उपेक्षा नहीं कर सकती है.
एक्ट में संशोधन के संबंध में कहा कि सरकार व संगठन इस पर फिर से विचार कर मंथन कर सकते हैं. सरकार के साथ संगठन है. नोटबंदी के मामले में पीएम नरेंद्र मोदी के फैसले को ऐतिहासिक बताया. नोटबंदी से पूर्व देश में जो कालाधन कैंसर का रूप ले लिया था, पीएम ने नोटबंदी कर उसका इलाज किया है. इससे भ्रष्टाचार खत्म होगा. कैशलेश के संबंध में कहा कि यह नोटबंदी के कारण प्रभाव को कम करेगा. काला धन आैर भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगायेगा.
नोटबंदी में आम जनता को थोड़ी परेशानी हुई है. यह कुछ दिनों में समाप्त हो जायेगी. नोटबंदी से जनता भी खुश हैं. गुमला में केंद्रीय विद्यालय के लिए जमीन की व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि वे इस संबंध में डीसी से मुलाकात कर इसकी जानकारी लेंगे. शीघ्र ही केंद्रीय विद्यालय को जमीन उपलब्ध करायी जायेगी. मौके पर विधायक शिवशंकर उरांव, सविंद्र कुमार सिंह, सावित्री मेहता, कौशलेंद्र जमुआर, संजीव गुप्ता, भूपन साहू, मिशिर कुजूर, हरिहर साहू, विकास श्रीवास्तव उर्फ गोलू मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola