संत मोनिका की राह पर चलने का संकल्प लिया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Aug 2016 8:17 AM (IST)
विज्ञापन

संत मोनिका पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन गुमला : गुमला के संत पात्रिक हॉफमैन हॉल में कैथोलिक संघ के तत्वावधान में संत मोनिका पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. लोयोला नगर, लीवंसडीह, दाऊद नगर, खड़ियापाड़ा, डुमरटोली, करमटोली, प्रभात नगर, जोनपुर, नदीटोली व करंजटोजी की टीम ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मनमोह […]
विज्ञापन
संत मोनिका पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
गुमला : गुमला के संत पात्रिक हॉफमैन हॉल में कैथोलिक संघ के तत्वावधान में संत मोनिका पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. लोयोला नगर, लीवंसडीह, दाऊद नगर, खड़ियापाड़ा, डुमरटोली, करमटोली, प्रभात नगर, जोनपुर, नदीटोली व करंजटोजी की टीम ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया. मौके पर संत मोनिका के जीवन की झांकी प्रस्तुत कर लोगों को संदेश दिया गया. कहा गया कि हमें भी संत मोनिका की तरह काम करना चाहिए. इससे घर- परिवार में ईश्वर का वास, सुख, शांति व समृद्धि बनी रहती है. बच्चों को अच्छे संस्कार देना चाहिए.
इससे पहले, कार्यक्रम का उदघाटन विकर जनरल फादर सीप्रियन कुल्लू, पल्ली पुरोहित फादर जेरोम एक्का, कैथोलिक संघ के अध्यक्ष सेत कुमार एक्का, फ्लोरा मिंज व जयंती तिर्की ने किया. फादर सीप्रियन ने अपने संदेश में महिलाओं से जागरूक होने की अपील की. कार्यक्रम में कैथोलिक संघ के अध्यक्ष सेत कुमार एक्का, तेलेस्फोर एक्का, जेबियर एक्का, प्लादियुस एक्का, सेवेस्टीयन एक्का, प्रेम एक्का, किशोर खलखो, चंदन मिंज, जवाकिम लकड़ा, नेलशन कुजूर, अरविंद केरकेट्टा, महिला संघ की सभानेत्री जयंती तिर्की, मंजु बेक, सचिव दिव्या सरिता मिंज, कोषाध्यक्ष बिदयानी लकड़ा, अजीता लकड़ा, एरीना मिंज, रजनी पुष्पा टोप्पो, सुषमा कुजूर, प्रफुला कुजूर, बिबियानी लकड़ा, सुषमा बेक, मुक्ता पन्ना, सुमन कुजूर सहित कई लोग माैजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










