कल्पना को दलालों ने दिल्ली में बेचा

Published at :27 Aug 2016 1:50 AM (IST)
विज्ञापन
कल्पना को दलालों ने दिल्ली में बेचा

बसिया : बसिया थाना क्षेत्र के पतुरा गांव की कल्पना कुमारी (बदला हुआ नाम) को मानव तस्करों ने दिल्ली में बेच दिया है. कल्पना अभी दिल्ली में स्थित प्लेसमेंट एजेंसी के यहां है. परिजनों ने इसकी शिकायत चाइल्ड लाइन से की है. चाइल्ड लाइन के माध्यम से कल्पना के बेचने का आवेदन सीडब्ल्यूसी, गुमला को […]

विज्ञापन
बसिया : बसिया थाना क्षेत्र के पतुरा गांव की कल्पना कुमारी (बदला हुआ नाम) को मानव तस्करों ने दिल्ली में बेच दिया है. कल्पना अभी दिल्ली में स्थित प्लेसमेंट एजेंसी के यहां है.
परिजनों ने इसकी शिकायत चाइल्ड लाइन से की है. चाइल्ड लाइन के माध्यम से कल्पना के बेचने का आवेदन सीडब्ल्यूसी, गुमला को सौंपा गया है. लड़की के पिता के अनुसार, दिल्ली व झारखंड की सबसे बड़ी मानव तस्कर नैना देवी के कहने पर पतुरा गांव की अनु कुमारी फुसला कर कल्पना को दिल्ली ले गयी. चार अगस्त को जब घर पर कोई नहीं था, तो कल्पना को अनु कोलेबिरा घुमाने के बहाने दिल्ली ले गयी. जब कल्पना के पिता को इसकी जानकारी हुई, तो वह पांच हजार रुपये में बकरी बेच कर गांव के ही बिंदलाल के साथ अपनी बेटी को खोजने के लिए दिल्ली गये. उन्होंने नैना देवी के प्लेसमेंट एजेंसी में खोजबीन की.
यहां पहुंचने पर कल्पना को छिपा दिया गया. इसके बाद कल्पना के पिता वापस घर आ गये और चाइल्डलाइन से इसकी शिकायत की. थाना प्रभारी जेएस मुरमू ने बताया कि अभी थाना में शिकायत नहीं आयी है. अगर थाना में लिखित आवेदन आता है, तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola