समाज को सही दिशा देना कर्तव्य : सावित्री

Published at :26 Aug 2016 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
समाज को सही दिशा देना कर्तव्य : सावित्री

बिशुनपुर : सरना धर्म बचाओ महारैली आैर प्रार्थना सभा के तत्वावधान में मुड़मा में आयोजित कार्यक्रम में बिशुनपुर के समाजसेवी महात्मा उरांव शामिल हुए. रैली को जिप सदस्य सावित्री देवी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. सावित्री देवी ने कहा कि समाज को सही दिशा देने का काम महात्मा उरांव जैसे युवा समाजसेवी कर […]

विज्ञापन

बिशुनपुर : सरना धर्म बचाओ महारैली आैर प्रार्थना सभा के तत्वावधान में मुड़मा में आयोजित कार्यक्रम में बिशुनपुर के समाजसेवी महात्मा उरांव शामिल हुए. रैली को जिप सदस्य सावित्री देवी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. सावित्री देवी ने कहा कि समाज को सही दिशा देने का काम महात्मा उरांव जैसे युवा समाजसेवी कर रहे हैं. आज सभी को अपने स्वार्थ की चिंता है. महात्मा उरांव आदिवासी सरना धर्म बचाव के लिए लोगों की अगुवाई करते हुए सैकड़ों गाड़ी का काफिला मुड़मा ले जा रहे हैं. इससे समाज में परिवर्तन की संभावना दिखायी पड़ती है. आदिवासी समाज को हर कोई अपने अनुसार उपयोग करने में लगे हुए हैं.

समाजसेवी महात्मा उरांव ने कहा कि आज पश्चिमी सभ्यता के दौर में आदिवासी समाज धर्म संस्कृति को भूलता जा रहा है. लोग धर्म कर्म से दूर होते जा रहे हैं. इसे बचाये रखने के लिए इस रैली का आयोजन किया गया है. इससे समाज में अपने धर्म कर्म के प्रति लोग जागरूक होंगे. मौके पर करमा उरांव, राजेश उरांव, कमल उरांव, तरुण चीक बड़ाइक, संतोष लोहरा, शीत उरांव सहित सैकड़ों सरना धर्मावलंबी मौजूद थे

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola