2000 वोटर के नाम कटे, 5000 जुड़े
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Aug 2016 12:05 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला : मतदाता शुद्धि के तहत चल रहे कार्य में जिले के गुमला, सिसई व बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र से दो हजार पुराने मतदाताओं के नाम को हटा दिया गया है, जबकि पांच हजार नये मतदाताओं को जोड़ा गया है. वहीं तीनों विस क्षेत्र में 391 नये बूथ भी बनाये गये हैं. यह जानकारी उपनिर्वाचन पदाधिकारी […]
विज्ञापन
गुमला : मतदाता शुद्धि के तहत चल रहे कार्य में जिले के गुमला, सिसई व बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र से दो हजार पुराने मतदाताओं के नाम को हटा दिया गया है, जबकि पांच हजार नये मतदाताओं को जोड़ा गया है. वहीं तीनों विस क्षेत्र में 391 नये बूथ भी बनाये गये हैं. यह जानकारी उपनिर्वाचन पदाधिकारी अरुण तिवारी ने बुधवार को समाहरणालय भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जिले के सभी प्रभारी जीपीएस की बैठक के दौरान दी. बैठक में श्री तिवारी जिले में मतदाता शुद्धि के तहत पुराने मतदाताओं का नाम काटने, नये मतदाताओं को जोड़ने, नये बूथ बनाने व मतदाता पहचान पत्र में त्रुटि सुधारने आदि की समीक्षा कर रहे थे.
इस क्रम में बताया गया कि जिले के तीनों विस क्षेत्र से अब तक दो हजार मतदाताओं के नाम हटाये गये हैं. ये वैसे मतदाताओं में से हैं, जिनका या तो निधन हो चुका है अथवा जिला छोड़ कर अन्य शहरों में चले गये हैं. वहीं लगभग पांच हजार नये युवा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किये गये हैं.
इस कार्य के दौरान कई मतदाताओं के मतदाता पहचान पत्र में नाम, पता, जन्मतिथि व फोटो आदि त्रुटियों में सुधार किया गया है. साथ ही जरूरत के हिसाब से 391 नये बूथ भी बनाये गये हैं. बैठक में यह भी बताया कि अभी तक तीनों विस क्षेत्रों में मतदाता शुद्धि का काम पूरी तरह से नहीं किया गया है.
अभी भी कई क्षेत्रों में काम किया जाना बाकी है. इस पर श्री तिवारी ने सभी प्रभारी जीएपीएस को मतदाता शुद्धिकरण के तहत दो दिन और काम करने का निर्देश दिया. कहा कि दो दिन के अंदर हर हाल में मतदाता शुद्धिकरण का काम पूरा कर रिपोर्ट जमा करें. बैठक में मधु सूदन, गोपाल राम, विद्या सागर, परमानंद बड़ाइक, ब्रजेश गुप्ता सहित अन्य प्रभारी जीपीएस उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










