भटके बालक को मां से मिलवाया

Published at :25 Aug 2016 12:03 AM (IST)
विज्ञापन
भटके बालक को मां से मिलवाया

कोलेबिरा़ : एक भटके हुए बालक को कोलेबिरा मुखिया अलोमनी बागे एवं थाना प्रभारी के सहयोग से उसकी मां के हवाले कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, रांची नगड़ा टोली निवासी प्रतिमा देवी (पति संतोष साहू) अपने आठ वर्षीय पुत्र सागर कुमार के साथ अपने रिश्तेदार के यहां कोलेबिरा बोंगराम 23 अगस्त को आयी थी. […]

विज्ञापन
कोलेबिरा़ : एक भटके हुए बालक को कोलेबिरा मुखिया अलोमनी बागे एवं थाना प्रभारी के सहयोग से उसकी मां के हवाले कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, रांची नगड़ा टोली निवासी प्रतिमा देवी (पति संतोष साहू) अपने आठ वर्षीय पुत्र सागर कुमार के साथ अपने रिश्तेदार के यहां कोलेबिरा बोंगराम 23 अगस्त को आयी थी.
संध्या के समय वह किसी कार्य से कोलेबिरा आयी. इसी क्रम में बालक सागर बोंगराम घर से पैदल अपनी मां को ढूंढने के लिए निकल पड़ा. रात हो जाने के कारण एवं रास्ता भटक गया. इसी क्रम में दो युवकों की उस पर नजर पड़ी. बालक को कोलेबिरा मुखिया अलोमुनी बागे के यहां पहुंचा दिया गया.
कोलेबिरा से जब उसकी मां बोंगराम घर पहुंची, तो बच्चे को नहीं देख काफी खोजबीन की. 24 अगस्त को सुबह उसने कोलेबिरा थाना में बच्चा खोने की शिकायत भी दर्ज करायी. इसके कुछ देर के बाद ही मुखिया अलोमुनि बागे सागर को लेकर थाना पहुंची और उसे कोलेबिरा थाना प्रभारी मनोहर कुमार को सौंप दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola