रायडीह में पिता-पुत्री की हत्या!
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Aug 2016 12:03 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला : रायडीह थाना क्षेत्र के बांसडीह बरथु टोली गांव में बाप-बेटी की हत्या की सूचना है. अपराधियों ने सामुवेल खेस व उसकी बेटी हन्ना खेस की हत्या कर डैम में शव को फेंक दिया है. पुलिस ने हत्या की सूचना से इनकार किया है. सामुवेल का बेटा टीमन खेस जो गुमला में रहता है, […]
विज्ञापन
गुमला : रायडीह थाना क्षेत्र के बांसडीह बरथु टोली गांव में बाप-बेटी की हत्या की सूचना है. अपराधियों ने सामुवेल खेस व उसकी बेटी हन्ना खेस की हत्या कर डैम में शव को फेंक दिया है. पुलिस ने हत्या की सूचना से इनकार किया है. सामुवेल का बेटा टीमन खेस जो गुमला में रहता है, उसने बताया कि शाम को गांव के कुछ लोग आये थे. इनमें संजय भी था. उसने बताया कि तुम्हारे पिता व बहन की हत्या कर शव को डैम के समीप फेंक दिया गया है. तुम गुमला में क्या कर रहे हो. पिता व बहन की हत्या की सूचना पर टीमन डर गया है.
वह डर से गुमला में ही शरण लिये हुए है. टीमन ने बताया कि रात होने के कारण गांव नहीं गया. सुबह को गांव जाकर देखेंगे. बताया जा रहा है कि सामुवेल अपनी बेटी हन्ना को लेकर कस्तूरबा स्कूल रायडीह पहुंचाने जा रहा था, तभी किसी ने हत्या कर शव को डैम के पास फेंक दिया. थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक हत्या की सूचना नहीं मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










