राशन कार्ड बनवाने की मांग, डीसी से मिले

Published at :24 Aug 2016 12:28 AM (IST)
विज्ञापन
राशन कार्ड बनवाने की मांग, डीसी से मिले

गुमला : प्रखंड क्षेत्र की सीसी पंचायत स्थित कतरी गांव के लोगों ने राशन कार्ड बनवाने की मांग की है. इस मांग को लेकर मंगलवार को दर्जनों की संख्या में ग्रामीण गुमला पहुंचे और उपायुक्त को अपनी समस्या से अवगत कराया. ग्रामीणों ने बताया कि गांव के अधिकतर लोगों का राशन कार्ड अभी तक नहीं […]

विज्ञापन

गुमला : प्रखंड क्षेत्र की सीसी पंचायत स्थित कतरी गांव के लोगों ने राशन कार्ड बनवाने की मांग की है. इस मांग को लेकर मंगलवार को दर्जनों की संख्या में ग्रामीण गुमला पहुंचे और उपायुक्त को अपनी समस्या से अवगत कराया. ग्रामीणों ने बताया कि गांव के अधिकतर लोगों का राशन कार्ड अभी तक नहीं बना है.

गांव में गरीब तबके के लोग निवास करते हैं, जो बरसात में कृषि कार्य और अन्य दिनों में रोजमर्रा का जीवन यापन करते हैं. उपायुक्त से मिलने वालों में सफीउल्लाह खान, बसंत उरांव, धनीराम उरांव मंगरा उरांव, अनवर खान, बीरालाल उरांव, सावन उरांव, गंदुर उरांव, गंगा उरांव, रंजीत लोहरा, मंगरी उरांव, राधा देवी व किरण देवी सहित कई ग्रामीण शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola