छात्रा से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Aug 2016 8:24 AM (IST)
विज्ञापन

रोपा रोप कर घर वापस लौट रही थी छात्रा रायडीह(गुमला) : रायडीह थाना क्षेत्र के परसा तेलेया गांव की नौंवी कक्षा की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है. पीड़िता के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपी परसा गांव के माघी उरांव व मुकेश उरांव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. […]
विज्ञापन
रोपा रोप कर घर वापस लौट रही थी छात्रा
रायडीह(गुमला) : रायडीह थाना क्षेत्र के परसा तेलेया गांव की नौंवी कक्षा की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है. पीड़िता के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपी परसा गांव के माघी उरांव व मुकेश उरांव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
पीड़िता का गुमला अस्पताल में मेडिकल कराया गया. पीड़िता के अनुसार, बुधवार को वह रोपा रोपने खेत गयी थी. शाम को वह घर लौट रही थी, तभी परसा बगीचा के समीप माघी व मुकेश ने उसे रोक लिया. जान परिचय होने के कारण वह दोनों लड़कों से बात करने लगी. इसके बाद दोनों लड़के उसे घने जंगल के बीच ले गये और दुष्कर्म किया. विरोध करने पर उसे धमकाया. वह घर पहुंच कर इसकी जानकारी परिजनों को दी. शुक्रवार को लड़की को लेकर परिजन थाना पहुंचे और केस किया. इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपी को पकड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










