युवकों के भविष्य के साथ खिलवाड़

डाकघर ने नौसेना की परीक्षा के लिए प्राप्त कॉल लेटर को रोक दिया युवक ने गुमला डीसी से की शिकायत गुमला : लोहरदगा जिला के डाकघर की लापरवाही से सिसई प्रखंड के लरंगो गांव के चार युवकों का भविष्य अधर में लटक गया है.नौ-सेना में भरती के लिए आयोजित परीक्षा में भाग लेने के लिए […]
डाकघर ने नौसेना की परीक्षा के लिए प्राप्त कॉल लेटर को रोक दिया
युवक ने गुमला डीसी से की शिकायत
गुमला : लोहरदगा जिला के डाकघर की लापरवाही से सिसई प्रखंड के लरंगो गांव के चार युवकों का भविष्य अधर में लटक गया है.नौ-सेना में भरती के लिए आयोजित परीक्षा में भाग लेने के लिए चार युवकों का कॉलिंग लेटर लोहरदगा के डाकघर में आया है. डाकघर ने युवकों को यह कह कर कॉलिंग लेटर देने से इनकार कर दिया कि हमारे पास समय नहीं है.
अब चारों युवक परेशान हैं. प्रताप साहू, अजय साहू, ज्योतिष साहू व संतोष साहू गुरुवार को गुमला में डीसी श्रवण साय को ज्ञापन सौंपा है. इसमें लोहरदगा डाकघर के पोस्ट मास्टर की लापरवाही की जानकारी देते हुए कॉलिग लेटर दिलाने की मांग की है.
युवकों ने कहा कि हम गरीब किसान परिवार के बेटे हैं. किसी प्रकार पढ़ाई कर बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए परीक्षाओं में भाग ले रहे हैं. युवकों ने इसकी शिकायत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश कुमार चीनी, युवा अध्यक्ष राजनील तिग्गा, अकील रहमान, एजाज अहमद, फिरोज खान से की है. कांग्रेस नेताओं ने इस मामले में गुमला डीसी से कार्रवाई करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










