जिले में 145 मतदान केंद्र बढ़े
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Aug 2016 8:22 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला : झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल खयांते ने बुधवार को जिले के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉफ्रेंसिंग कर गुमला में चल रहे नेशनल इलेक्ट्रोल क्यूरी फिकेशन के संबंध में जानकारी हासिल की. एक मार्च से 31 अगस्त तक निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित नेशनल इलेक्ट्रोल क्यूरी फिकेशन मिशन के संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी […]
विज्ञापन
गुमला : झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल खयांते ने बुधवार को जिले के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉफ्रेंसिंग कर गुमला में चल रहे नेशनल इलेक्ट्रोल क्यूरी फिकेशन के संबंध में जानकारी हासिल की. एक मार्च से 31 अगस्त तक निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित नेशनल इलेक्ट्रोल क्यूरी फिकेशन मिशन के संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जानकारी लेते हुए मतदाता सूची में सुधार करने का निर्देश दिया.
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों के पुनर्गठन की जानकारी भी अधिकारियों से ली. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को अधिकारियों ने बताया कि गुमला जिला में तीन विधानसभा क्षेत्रों में विद्यमान 851 मतदान केंद्रों का पुनर्गठन करते हुए उसे 996 मतदान केंद्रों में बदल दिया गया है.मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रवण साय, उप निर्वाचन पदाधिकारी अरुण तिवारी, एसडीओ केके राजहंस आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










