साक्षात्कार में 6959 अभ्यर्थी शामिल होंगे

Published at :09 Aug 2016 8:16 AM (IST)
विज्ञापन
साक्षात्कार में 6959 अभ्यर्थी शामिल होंगे

चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के 15 पदों के लिए इंटरव्यू इंटरव्यू 23 अगस्त से 28 सितंबर 2016 तक होगा गुमला : गुमला सिविल कोर्ट के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के 15 पदों के लिए 23 अगस्त से साक्षात्कार शुरू होगा. साक्षात्कार 28 सितंबर तक चलेगा. इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है. इसमें 6959 अभ्यर्थी भाग लेंगे. […]

विज्ञापन
चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के 15 पदों के लिए इंटरव्यू
इंटरव्यू 23 अगस्त से 28 सितंबर 2016 तक होगा
गुमला : गुमला सिविल कोर्ट के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के 15 पदों के लिए 23 अगस्त से साक्षात्कार शुरू होगा. साक्षात्कार 28 सितंबर तक चलेगा. इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है. इसमें 6959 अभ्यर्थी भाग लेंगे. साक्षात्कार व्यवहार न्यायालय परिसर गुमला में लिया जायेगा. साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को कॉल लेटर उनके पते पर भेज दिया गया है.
वेबसाइट पर भी अभ्यर्थियों का रोल नंबर जारी कर दिया गया है, जिससे अभ्यर्थी अपने रोल नंबर के अनुसार साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं. सिविल कोर्ट गुमला के रजिस्ट्रार मनोज कुमार राम ने बताया कि 7198 अभ्यर्थियों ने आवेदन जमा किया था. स्क्रूटनी में 239 अभ्यर्थियों का आवेदन रद्द कर दिया गया.
रद्द करने के बाद 6959 आवेदन सही पाया गया. सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र भेज दिया गया है, ताकि वे समय से इंटरव्यू में भाग ले सके. अलग-अलग रोल नंबर के अभ्यर्थी का अलग-अलग तिथि में इंटरव्यू होगा.
23 अगस्त को एक से 200, 24 अगस्त को 201 से 400, 26 अगस्त को 401 से 600, 27 अगस्त को 601 से 800, 28 अगस्त को 801 से 1000, 29 अगस्त को 1001 से 1200, 30 अगस्त को 1201 से 1400, 31 अगस्त को 1401 से 1600, एक सिंतबर को 1601 से 1825, दो सितंबर को 1826 से 2050, तीन सितंबर को 2051 से 2275, चार सितंबर को 2276 से 2500, पांच सितंबर को 2501 से 2725, छह सितंबर को 2726 से 2950, सात सितंबर को 2951 से 3175, आठ सितंबर को 3176 से 3400, नौ सितंबर को 3401 से 3625, 10 सितंबर को 3626 से 3850, 11 सितंबर को 3851 से 4075, 13 सितंबर को 4076 से 4300, 14 सितंबर को 4301 से 4525, 16 सितंबर को 4526 से 4750, 17 सितंबर को 4751 से 4975, 18 सितंबर को 4976 से 5200, 19 सितंबर को 5201 से 5425, 20 सितंबर को 5426 से 5650, 21 सितंबर को 5651 से 5875, 22 सितंबर को 5876 से 6100, 24 सितंबर को 6101 से 6325, 25 सितंबर को 6326 से 6550, 26 सितंबर को 6551 से 6775, 27 सितंबर को 6776 से 7009 व 28 सितंबर को 7001 से लेकर 7198 अभ्यर्थी साक्षात्कार देंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola