रायडीह के केरोडीह गांव में हाथी का उत्पात

Published at :05 Aug 2016 1:34 AM (IST)
विज्ञापन
रायडीह के केरोडीह गांव में हाथी का उत्पात

रायडीह : प्रखंड में छत्तीसगढ़ से आये एक जंगली हाथी ने केराडीह गांव में बुधवार की रात उत्पात मचाया. हाथी रात करीब 10 बजे केराडीह गांव पहुंच कर बिरसु मुंडा, सुदेश्वर लोहरा, महेश्वर उरांव व लहरू मुंडा के घर को ध्वस्त कर दिया. साथ ही उनके घर में रखे 50 मन धान को चट कर […]

विज्ञापन

रायडीह : प्रखंड में छत्तीसगढ़ से आये एक जंगली हाथी ने केराडीह गांव में बुधवार की रात उत्पात मचाया. हाथी रात करीब 10 बजे केराडीह गांव पहुंच कर बिरसु मुंडा, सुदेश्वर लोहरा, महेश्वर उरांव व लहरू मुंडा के घर को ध्वस्त कर दिया. साथ ही उनके घर में रखे 50 मन धान को चट कर गया. वहीं रोपा के लिए बनाये गये हड़िया व दारू को गटक गया. इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी, लेकिन वन विभाग का कोई कर्मी गांव नहीं पहुंचा. समाचार लिखे जाने तक हाथी कटकायां जंगल में जमा हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola