गुमला में भाजपा नेता के बेटे को मार डाला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Jul 2016 1:35 AM (IST)
विज्ञापन

रायडीह (गुमला) : गुमला के रायडीह प्रखंड के भाजपा नेता सुरसांग लंकागढ़ निवासी हरिनाथ सिंह के बेटे शिवराज सिंह उर्फ पिंटू सिंह (25) की अज्ञात अपराधियों ने गला रेत कर हत्या कर दी. पुलिस को शव बैगाटोली डैम के किनारे से मिला है. हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस ने पोस्टमार्टम […]
विज्ञापन
रायडीह (गुमला) : गुमला के रायडीह प्रखंड के भाजपा नेता सुरसांग लंकागढ़ निवासी हरिनाथ सिंह के बेटे शिवराज सिंह उर्फ पिंटू सिंह (25) की अज्ञात अपराधियों ने गला रेत कर हत्या कर दी. पुलिस को शव बैगाटोली डैम के किनारे से मिला है. हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है.
पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया. पिता हरिनाथ सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया जा रहा है कि शिवराज अपने रिश्तेदार श्याम सिंह चौकीदार के घर नवागढ़ पतराटोली में रहता था. गुरुवार शाम को उसे बाजार टाड़ में शराब के नशे में देखा गया था. इसके बाद से वह लापता था. शुक्रवार सुबह कुछ लोगों ने डैम के समीप शव को देखा. पुलिस का मानना है कि हत्या के पीछे आपसी विवाद हो सकता है. मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










