सई : पेड़ में फल रहा है कद्दू
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Jul 2016 8:03 AM (IST)
विज्ञापन

सिसई : पेड़ में फल रहा है कद्दू सिसई : हम सभी जानते हैं कि कद्दू का फल लतर में लगता है, लेकिन अब कद्दू पेड़ में भी फलने लगा है. आप पेड़ में कद्दू के फल को देख सकते हैं. कद्दू का पेड़ सिसई के छारदा रोड निवासी कामेश्वर शर्मा उर्फ बच्चू बाबू के […]
विज्ञापन
सिसई : पेड़ में फल रहा है कद्दू
सिसई : हम सभी जानते हैं कि कद्दू का फल लतर में लगता है, लेकिन अब कद्दू पेड़ में भी फलने लगा है. आप पेड़ में कद्दू के फल को देख सकते हैं. कद्दू का पेड़ सिसई के छारदा रोड निवासी कामेश्वर शर्मा उर्फ बच्चू बाबू के बगान में है, जहां कद्दू का फल लगने लगा है. कामेश्वर शर्मा के बगान में नर्सरी चलता है, जो अंजू नर्सरी के नाम से जाना जाता है.
इस नर्सरी में कई तरह के पौधे हैं. श्री शर्मा ने बताया कि पेड़ वाले कद्दू का पौधा आंध्र प्रदेश से लाया गया है. अब वह फल देने लगा है. इस कद्दू का सब्जी स्वाद व सेहत के लिए फायदेमंद है. सिसई के कई लोगों काे कद्दू का पौधा दिया गया है, ताकि वे अपने आंगन व बगान में लगा कर उस पेड़ से कद्दू प्राप्त कर सकें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










