अस्पताल को "02 लाख का नुकसान

Published at :22 Jul 2016 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
अस्पताल को "02 लाख का नुकसान

लापरवाही. सदर अस्पताल में चार माह से नहीं हो रहा मरीजों का अल्ट्रासाउंड, निजी केंद्रों की चांदी दूर दराज के मरीजों को परेशानी अल्ट्रासाउंड चिकित्सक का स्थानांतरण अप्रैल में खूंटी हो गया था गुमला : गुमला सदर अस्पताल में चार माह से अल्ट्रासाउंड सेवा ठप है. इससे दूर -दराज के मरीजों को परेशानी हो रही […]

विज्ञापन
लापरवाही. सदर अस्पताल में चार माह से नहीं हो रहा मरीजों का अल्ट्रासाउंड, निजी केंद्रों की चांदी
दूर दराज के मरीजों को परेशानी
अल्ट्रासाउंड चिकित्सक का स्थानांतरण अप्रैल में खूंटी हो गया था
गुमला : गुमला सदर अस्पताल में चार माह से अल्ट्रासाउंड सेवा ठप है. इससे दूर -दराज के मरीजों को परेशानी हो रही है. निजी केंद्र में अधिक पैसा देकर अल्ट्रा साउंड कराना पड़ रहा है. अस्पताल के डॉक्टर भी हर बीमारी में अल्ट्रासाउंड कराने का परचा लिख रहे हैं. इससे गरीब मरीजों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है.
वहीं, निजी क्लिनिकों का मुनाफा बढ़ गया है. वहीं, दूसरी ओर अल्ट्रासाउंड सेवा ठप होने से अस्पताल मैनेजमेंट को दो लाख रुपये का मासिक नुकसान हो रहा है. अस्पताल के अल्ट्रासाउंड चिकित्सक डॉ अमर मिश्र का स्थानांतरण अप्रैल माह में खूंटी होने से अल्ट्रासाउंड बंद है. इसके कारण जेएसएसके की गर्भवती माताओं को परेशानी हो रही है. सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आनेवाली गर्भवती महिलाओं के परिजनों को भी अल्ट्रासाउंड बंद होने से बाहर अधिक मूल्य पर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा है.
अस्पताल के अल्ट्रासाउंड बंद होने से सदर अस्पताल में प्रत्येक दिन प्रसव कक्ष व महिला ओपीडी के बाहर गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड कराने के लिए दलाल हावी हो गये हैं. वे सुबह से ही ओपीडी के समय अस्पताल परिसर में घूमने लगने हैं. एक अल्ट्रासाउंड में अल्ट्रासाउंड केंद्र के संचालक दलालों को 200 से 300 रुपये कमीशन देते हैं.
विभाग को पत्र लिखा गया है : डीएस
अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ आरएन यादव ने कहा कि अल्ट्रासाउंड संचालन के लिए यहां डॉक्टर नहीं हैं.एसएनसीयू के उदघाटन के समय निदेशक प्रमुख प्रवीण चंद्रा ने कहा था कि एक सप्ताह में 10 चिकित्सक देंगे, सिर्फ तीन चिकित्सक ही मिले. इसमें अल्ट्रासाउंड का एक भी चिकित्सक नहीं है. इससे प्रत्येक माह दो लाख का नुकसान हो रहा है. इसे पुन: शुरू कराने के लिए अस्पताल से सीएस को पत्र प्रेषित किया गया है. सीएस ने रांची पत्र भेज कर अल्ट्रासाउंड चिकित्सक की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola