एक महीना पहले बिके बच्चे को फिर मिली मां की गोद

Published at :22 Jul 2016 8:01 AM (IST)
विज्ञापन
एक महीना पहले बिके बच्चे को फिर मिली मां की गोद

गुमला : भरनो प्रखंड के पंडरानी गांव की सीतामुनी देवी ने गरीबी के कारण अपने नवजात को रांची की एक दंपती को बेच दिया था. नवजात को बेचने की जानकारी एक व्यक्ति ने सीडब्ल्यूसी को लिखित रूप से दी. सीडब्ल्यूसी की पहल पर रांची की दंपती ने एक माह बाद नवजात को सीडब्ल्यूसी को साैंप […]

विज्ञापन
गुमला : भरनो प्रखंड के पंडरानी गांव की सीतामुनी देवी ने गरीबी के कारण अपने नवजात को रांची की एक दंपती को बेच दिया था. नवजात को बेचने की जानकारी एक व्यक्ति ने सीडब्ल्यूसी को लिखित रूप से दी.
सीडब्ल्यूसी की पहल पर रांची की दंपती ने एक माह बाद नवजात को सीडब्ल्यूसी को साैंप गया. सीडब्ल्यूसी ने नवजात को अपने संरक्षण में लेते हुए उसे उसकी मां सीतामुनी को सौंप दिया. सीडब्ल्यूसी ने सीतामुनी को सख्त हिदायत दी है कि अगर बच्चे को कुछ हुआ, तो इस बार दोषी माता- पिता होंगे. सोनामती को निर्देश दिया गया कि बच्चे की अच्छी परवरिश करें. 25 जुलाई को पुन: बच्चे को सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए कहा.
इस संबंध में सीडब्ल्यूसी के सदस्य अलख नारायण सिंह व धनंजय मिश्र ने बताया कि जब नवजात 21 दिन का था, तो उस समय उसकी मां सोनामती ने बच्चे को रांची के दंपती को बेच दिया था. इसकी लिखित शिकायत की गयी थी. इसके बाद रांची के दंपती को नोटिस भेज कर बच्चे को गुमला मंगवाया गया. नियम के तहत बच्चे को गोद दिया जायेगा. तब तक बच्चे को सीडब्ल्यूसी के संरक्षण में रख कर उसे उसकी मां को सौंपा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola