महुआ शराब को किया नष्ट

Published at :22 Jul 2016 8:01 AM (IST)
विज्ञापन
महुआ शराब को किया नष्ट

शराब विक्रेताओं को चेतावनी दी गयी दोबारा पकड़े गये, तो जेल भेजे जायेंगे चैनपुर(गुमला) : चैनपुर को नशामुक्त प्रखंड बनाने के अभियान के तहत गुरुवार को शराब विक्रेताओं के खिलाफ अभियान चलाया गया. थाना प्रभारी श्याम बिहारी मांझी के नेतृत्व में पुलिस ने एमएलए रोड निवासी दुर्गा सिंह व बाजार टांड़ निवासी अंजन साव के […]

विज्ञापन
शराब विक्रेताओं को चेतावनी दी गयी
दोबारा पकड़े गये, तो जेल भेजे जायेंगे
चैनपुर(गुमला) : चैनपुर को नशामुक्त प्रखंड बनाने के अभियान के तहत गुरुवार को शराब विक्रेताओं के खिलाफ अभियान चलाया गया. थाना प्रभारी श्याम बिहारी मांझी के नेतृत्व में पुलिस ने एमएलए रोड निवासी दुर्गा सिंह व बाजार टांड़ निवासी अंजन साव के घर पर छापा मारा और वहां से महुआ शराब बरामद किया. बरामद शराब को नष्ट कर दिया गया. वहीं दुर्गा व अंजन को चेतावनी दी गयी कि भविष्य में शराब बेचते पकड़े गये, तो जेल की हवा खानी पड़ेगी.
चेतावनी देकर दोनों को छोड़ दिया गया. थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में सुख, शांति तभी आयेगी, जब हम शराब से दूर रहेंगे. ज्ञात हाे कि चैनपुर क्षेत्र में एक साल से शराब व हड़िया के खिलाफ अभियान चल रहा है. इसमें जनप्रतिनिधियों का सहयोग मिल रहा है, लेकिन अभी भी कुछ लोग चोरी छिपे शराब व हड़िया बेचने से बाज नहीं आ रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola