पत्नी के साथ मारपीट की
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Jul 2016 6:13 AM (IST)
विज्ञापन

अपराध. अपराधियों ने इटाम के मुखिया के घर पर धावा बोला इटाम स्थित मुखिया के घर पर अपराधियों ने धावा बोला और उनकी पत्नी के साथ न सिर्फ मारपीट की, बल्कि घर में रखे 10 हजार रुपये भी लूट लिये. एक मोटरसाइकिल में आग लगा दी. पुलिस को सूचना देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी […]
विज्ञापन
अपराध. अपराधियों ने इटाम के मुखिया के घर पर धावा बोला
इटाम स्थित मुखिया के घर पर अपराधियों ने धावा बोला और उनकी पत्नी के साथ न सिर्फ मारपीट की, बल्कि घर में रखे 10 हजार रुपये भी लूट लिये. एक मोटरसाइकिल में आग लगा दी. पुलिस को सूचना देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी देते हुए चले गये.
बसिया(गुमला) : बसिया थाना क्षेत्र की इटाम पंचायत के मुखिया जीवन मसीह के घर में बुधवार की तड़के करीब तीन बजे अपराधियों ने उत्पात मचाया. आठ-दस की संख्या में आये अपराधी मुखिया जीवन को खोज रहे थे.
भनक लगते ही वे पीछे के दरवाजे से भाग निकले. इसपर अपराधियों ने मुखिया की पत्नी को पीटा. घर में रखे 10 हजार रुपये लूट लिये और मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया. जाते-जाते अपराधियों ने मुखिया की पत्नी को धमकी दी कि पुलिस को सूचना नहीं दें, नहीं दिया अंजाम बुरा होगा.
अपराधियों के उत्पात के बाद मुखिया के परिजन दहशत में है. इस संबंध में मुखिया ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में मुखिया जीवन मसीह ने कहा है कि सुबह चार मोटरसाइकिल से आठ-दस लोग उसके घर पहुंचे और घर को घेर लिया.
इसके बाद दरवाजा खुलवाने का प्रयास करने लगे. यह देख कर मैं पीछे के दरवाजे से भाग निकला. इसके बाद अपराधी घर में घुस कर पत्नी के साथ मारपीट करने के बाद लूटपाट की. इस संबंध में एसडीपीओ बच्चनदेव कुजूर ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. जल्द अपराधियों का पता चल जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










