28 मई को थे फेल, 11 जून को हो गये पास
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jun 2016 8:40 AM (IST)
विज्ञापन

सिसई(गुमला) : गुमला जिला के सिसई प्रखंड स्थित बैजनाथ जालान कॉलेज सिसई के बीकॉम पार्ट थर्ड की परीक्षा में फेल 64 छात्र 14 दिन बाद पास हो गये. पार्ट थर्ड के रिजल्ट को लेकर यह अजीब कारनामा हुआ है. 28 मई को जब रिजल्ट जारी हुआ था, तो सभी छात्र फेल हो गये थे. एक […]
विज्ञापन
सिसई(गुमला) : गुमला जिला के सिसई प्रखंड स्थित बैजनाथ जालान कॉलेज सिसई के बीकॉम पार्ट थर्ड की परीक्षा में फेल 64 छात्र 14 दिन बाद पास हो गये. पार्ट थर्ड के रिजल्ट को लेकर यह अजीब कारनामा हुआ है.
28 मई को जब रिजल्ट जारी हुआ था, तो सभी छात्र फेल हो गये थे. एक भी छात्र को पास नहीं दिखाया गया. इससे सभी छात्र मायूस थे, लेकिन 14 दिन बाद जैसे ही उनका मार्कशीट कॉलेज पहुंचा, सभी छात्र अच्छे अंकों से पास हैं. मार्कशीट देख कर कॉलेज प्रबंधन व छात्र खुश हैं. जानकारी के अनुसार, रांची विश्वविद्यालय रांची द्वारा बीकॉम पार्ट थ्री का फाइनल वर्ष का परीक्षाफल 28 मई को प्रकाशित किया गया था.
उस परीक्षाफल में बीएन जालान कॉलेज सिसई का परीक्षाफल शून्य कर दिया गया था. जिससे छात्रों व शिक्षकों में मायूसी छा गयी थी, परंतु शनिवार को विवि से परीक्षाफल की सूची कॉलेज पहुंची, तो परीक्षा परिणाम चौंकाने वाला था. परीक्षाफल शत-प्रतिशत देख छात्रों व शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी. कॉलेज के 64 छात्रों में 30 प्रथम श्रेणी व 34 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं.
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 71 प्रतिशत के साथ कॉलेज रोड निवासी पंकज अबल रहा. इस संबंध में कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक प्रो जगदीश प्रसाद ने कहा कि इवीएस विषय का अंक रिजल्ट में दर्ज नहीं हो पाया था, जिसके कारण परीक्षाफल शून्य कर दिया गया था. प्राचार्य शिवशंकर तिवारी व महाविद्यालय परिवार ने छात्रों व शिक्षकों को बधाई दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










