बिरसा ने अन्याय के खिलाफ संघर्ष करना सिखाया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Jun 2016 7:29 AM (IST)
विज्ञापन

कार्यक्रम. शहादत दिवस पर याद किये गये भगवान बिरसा मुंडा, जगह-जगह लोगों ने दी श्रद्धांजलि, डीसी बोले गुमला : भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर जिले के अधिकारियों ने गुरुवार को बिरसा मुंडा एग्रो पार्क स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस दौरान अधिकारियों के साथ भाजपाइयों ने भी माल्यार्पण किया. […]
विज्ञापन
कार्यक्रम. शहादत दिवस पर याद किये गये भगवान बिरसा मुंडा, जगह-जगह लोगों ने दी श्रद्धांजलि, डीसी बोले
गुमला : भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर जिले के अधिकारियों ने गुरुवार को बिरसा मुंडा एग्रो पार्क स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस दौरान अधिकारियों के साथ भाजपाइयों ने भी माल्यार्पण किया. साथ ही जिले के विकास का संकल्प लिया. डीसी श्रवण साय ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने तीर-धनुष के दम पर अंगरेजों के खिलाफ मोरचा खोला और संघर्ष किया. बिरसा मुंडा ने अन्याय के खिलाफ लोगों को संघर्ष करना सीखाया. वे कल भी हम सभी के लिए अनुकरणीय थे, आज भी हैं और हमेशा रहेंगे. इस दौरान अधिकारियों ने पार्क का जायजा लिया और डीपीओ अरुण कुमार सिंह को विभिन्न स्थानों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि पार्क की सुंदरता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है.
पार्क को ऐसा बनाया जायेगा कि बाहर से भी लोग जब गुमला आयेंगे, तो एक बार पार्क का भ्रमण जरूर करेंगे. इस अवसर पर डीडीसी नागेंद्र कुमार सिन्हा, जिला परिषद अध्यक्ष किरण माला बाड़ा, डीएसपी कपिंद्र उरांव, डीपीओ अरुण कुमार सिंह, नैप डायरेक्टर नयनतारा केरकेट्टा, डीडब्ल्यूओ अनिल कुमार, डीएसओ विनोद शंकर मिश्र, डीटीओ मुस्तकीम अंसारी, नगर परिषद उपाध्यक्ष मोसर्रत परवीन, वार्ड पार्षद कृष्णा राम, भाजपा जिला अध्यक्ष सविंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष निर्मल कुमार, यशवंत कुमार सिंह, निर्मला देवी, शकुंतला देवी, विद्या मिश्र व सरजू प्रसाद साहू सहित कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










