तीन मानव तस्कर गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Jun 2016 8:12 AM (IST)
विज्ञापन

सजगता. 10 लड़कियां दिल्ली में बिकने से बचीं, बहलाया-फुसलाया गया था गुमला जिले में मानव तस्करी कम नहीं हो रही है. आये दिन नाबालिग लड़कियों को दिल्ली ले जाकर बेचने के मामले सामने आ रहे हैं. वहीं पुलिस, सीडब्ल्यूसी व चाइल्डलाइन मानव तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए प्रयासरत हैं. गुमला : गुमला व सिमडेगा […]
विज्ञापन
सजगता. 10 लड़कियां दिल्ली में बिकने से बचीं, बहलाया-फुसलाया गया था
गुमला जिले में मानव तस्करी कम नहीं हो रही है. आये दिन नाबालिग लड़कियों को दिल्ली ले जाकर बेचने के मामले सामने आ रहे हैं. वहीं पुलिस, सीडब्ल्यूसी व चाइल्डलाइन मानव तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए प्रयासरत हैं.
गुमला : गुमला व सिमडेगा जिले की 10 नाबालिग लड़कियां दिल्ली में बिकने से बच गयी. इसमें पांच लड़कियां जारी प्रखंड व पांच लड़कियां बानो प्रखंड की हैं. बसिया पुलिस, सीडब्ल्यूसी व चाइल्ड लाइन के प्रयास से इन लड़कियों को मानव तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया. इस मामले में तीन मानव तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें दो मानव तस्कर फुलमनी देवी व जीरा देवी बसिया प्रखंड की हैं. इन दोनों को बसिया थाना के देवी चौक से पकड़ा गया.
वहीं एक मानव तस्कर मेरी कुजूर मनीषा को रांची से पकड़ा गया है. पूछताछ के बाद इन्हें जेल भेज दिया गया. वहीं दलालों के चंगुल से मुक्त सभी 10 लड़कियों को गुमला के सीडब्ल्यूसी न्यायपीठ में प्रस्तुत किया गया, जहां सभी से पूछताछ हुई. कोर्ट में भी 164 का बयान दर्ज कराया गया. अभी सभी लड़कियों को सीडब्ल्यूसी के संरक्षण में विकास भारती द्वारा संचालित बाल गृह में रखा गया है. लड़कियों से पूछताछ में पता चला है कि बानो प्रखंड की पांच लड़कियों को उनकी ही मौसी दिल्ली बेचने ले जा रही थी.
तस्करी में माता-पिता का भी हाथ
बसिया प्रखंड के देवी चौक के समीप पांच लड़की व दो मानव तस्कर खड़ी थीं. ये बानो प्रखंड के महाबुवांग गांव की हैं. ये लोग बस का इंतजार कर रहे थे़ इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि नाबालिग लड़कियों को दिल्ली बेचने के लिए ले जाने की योजना है. इस सूचना पर थाना प्रभारी चक्रवती राम ने तुरंत कार्रवाई की.
वे पुलिस बल के साथ देवी चौक पहुंचे और सभी पांच लड़कियों को कब्जे में ले लिया. दो मानव तस्कर फुलमनी व जीरा को भी पकड़ा. पूछताछ में पता चला कि वे लोग दिल्ली जा रहे थे. इधर, लड़कियों से पूछताछ में पता चला कि उसके ही परिजन उन्हें दिल्ली ले जाने के लिए मानव तस्करों को सौंप दिया था. हालांकि परिजनों ने इस बात से इनकार किया है. मानव तस्कर फुलमनी व जीरा ने बताया कि उनका दिल्ली में प्लेसमेंट एजेंसी चलता है. लड़कियां अपने मन सेकाम करने जा रही थी.
सीडब्ल्यूसी, रेलवे चाइल्डलाइन ने रांची में पकड़ा
अलबर्ट एक्का जारी प्रखंड की पांच लड़कियों को सीडब्ल्यूसी व रेलवे चाइल्डलाइन ने रांची से उस समय पकड़ा, जब ये लोग दिल्ली जा रहे थे. लड़कियों के साथ मेरी कुजूर मनीषा भी थी, जिसे पूछताछ के लिए पकड़ा गया. पूछताछ में पताचला कि मनीषा सभी पांच लड़कियों को दिल्ली बेचने के लिए ले जा रही थी. मनीषा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
वहीं लड़कियों को गुमला सीडब्ल्यूसी में पेश किया गया. लड़कियों के अनुसार, वे प्रलोभन में आकर गयी थीं, जबकि परिजनों ने कहा कि घूमने के लिए सभी दिल्ली जा रहे थे. परिजनों ने मानव तस्कर मनीषा को बचाने का प्रयास किया है. सीडब्ल्यूसी सदस्य धनंजय मिश्र ने बताया कि जारी की सभी लड़कियां गुमला घूमने जा रही हैं, कह कर निकली थीं. लेकिन, ये दलाल के साथ दिल्ली जा रही थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










