सुखदेव भगत की पत्नी ने दौरा किया

Published at :27 Nov 2015 7:55 PM (IST)
विज्ञापन
सुखदेव भगत की पत्नी ने दौरा किया

सुखदेव भगत की पत्नी ने दौरा किया फोटो- एलडीजीए – 9 ग्रामीणों के साथ अनुपमा भगत.लोहरदगा. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत की पत्नी अनुपमा भगत सदर प्रखंड के जुरिया करम टोली गांव का दौरा कर ग्रामीणों से रू -ब-रू हुईं. ग्रामीणों ने पानी, बिजली, सड़क, वृद्धावस्था पेंशन जैसी समस्याओं […]

विज्ञापन

सुखदेव भगत की पत्नी ने दौरा किया फोटो- एलडीजीए – 9 ग्रामीणों के साथ अनुपमा भगत.लोहरदगा. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत की पत्नी अनुपमा भगत सदर प्रखंड के जुरिया करम टोली गांव का दौरा कर ग्रामीणों से रू -ब-रू हुईं. ग्रामीणों ने पानी, बिजली, सड़क, वृद्धावस्था पेंशन जैसी समस्याओं से अवगत कराते हुए उसके निदान करने की मांग की. अनुपमा ने कहा कि गांव में दिनों-दिन समस्याएं बढ़ती जा रही है. उसे दूर करने का कोई ठोस पहल नहीं हो रहा है. आज भी यहां की जनता बुनियादी समस्याओं से जूझ रही है. राज्य सरकार गरीबों की समस्या को दूर करने के लिए कोई कार्य नहीं कर रही है. आज क्षेत्र में जो भी विकास कार्य हुआ है वह सब कांग्रेस पार्टी की देन है. सुखदेव भगत इस क्षेत्र की माटी पुत्र हैं. उन्हें इस क्षेत्र के लोगों से अात्मीय संबंध है तथा सभी के दुख-दर्दों में हमेशा शामिल होते रहते हैं. लोहरदगा के विकास के लिए उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत को भारी मतो से विजयी बनाने का आह्वान किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola